समय सीमा के भीतर करें प्रकरणों का निराकरण,स्कूलों के सौ मीटर के दायरे में न बिके तम्बाकू,सिगरेट गुटखा,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से  पेयजल आपूर्ति‍ से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। श्री सिंह आज सोमवार को आयोजित समय सीमा प्रकरणों की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत, स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविन्द शाह सहित सभी संबंधित जिला अधिकारी मौजूद थे।कलेक्टर ने बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्र तथा नगर निगम सहित जिले के सभी नगरीय निकायों से संबंधित पेयजल आपूर्ति‍ की प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र से हेंडपंपो और नलजल योजनाओं के रखरखाव की प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता से दूर करने की हिदायत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दी। उन्होंने हेंडपंपो के आसपास हुये अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में शासन की फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्‍वयन की समीक्षा भी की तथा विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को निराकरण में प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में ज्‍यादा से ज्‍यादा पंजीयन कराने, प्रसूति‍ सहायता योजना का लाभ समय पर उपलब्‍ध कराने, संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के अंतर्गत ज्‍यादा से ज्‍यादा हितग्राहियों को लाभांवित करने पर जोर दिया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री राहत योजना एवं राहवीर योजना का व्‍यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

गेहूं के परिवहन एवं भंडारण का लिया ब्‍यौरा

कलेक्‍टर ने बैठक में समर्थन मूल्‍य पर किसानों से उपार्जित गेहूं के परिवहन एवं भंडारण का ब्‍यौरा लिया। उन्‍होंने अधिकारियों को खरीदी केन्‍द्र परिसर में रखे उपार्जित गेहूं को शीघ्र ही गोदामों के भीतर रखने के निर्देश दिये। श्री सिंह ने आगामी खरीफ फसल के मद्देनजर किसानों को उनकी आवश्‍यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए कहा कि उर्वरक का वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्‍यम से ही किया जाये। कलेक्‍टर ने उर्वरक वितरण में अनियमितताओं, कालाबाजारी और किसानों से अधिक दाम वसूलने की प्राप्‍त शिकायतों पर त्‍वरित एक्‍शन लेने तथा कठोर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।श्री सिंह ने बैठक में जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की विकासखंडवार जानकारी लेते हुए दोषी व्‍यक्तियों से अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही करने कहा। उन्‍होंने एक जिला-एक उत्‍पाद के तहत जबलपुर जिले के लिए चयनित मटर के जीआई टेग प्राप्‍त करने के संबंध में कार्यवाही करने पर जोर दिया। श्री सिंह ने मटर प्रसंस्‍करण के साथ-साथ सिंघाड़ा प्रसंस्‍करण इकाईयों की स्‍थापना की जरूरत बताते हुए कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सिंघाड़ा का आटा बनाने की मशीन स्‍थापित कर पै‍केजिंग और ब्रांडिंग का प्‍लान तैयार किया जाये।

स्कूलों के सौ मीटर के दायरे में न बिके तम्बाकू,सिगरेट गुटखा

कलेक्‍टर ने बैठक में स्कूलों के सौ मीटर के दायरे के भीतर चिन्हित तम्बाकू, सिगरेट और गुटखा की दुकानों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिये हैं। श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि स्कूलों के सौ मीटर के दायरे में लगी तम्बाकू, गुटखा और सिगरेट की दुकानों की सूची सभी एसडीएम को शीघ्र उपलब्ध कराई जाये।बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन से प्राप्‍त शिकायतों, सीपी ग्राम से प्राप्‍त शिकायतों तथा सीएम मॉनिट और सीएस मॉनिट से प्राप्‍त शिकायतों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने की हिदायत अधिकारियों को दी। श्री सिंह ने लोक सेवा प्रदाय की गांरटी अधिनियम के तहत प्राप्‍त आवेदनों का भी समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी आवेदन समय सीमा के बाहर न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाये। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखा एवं विस्‍फोटक सामग्री के निर्माण एवं भंडारण स्‍थलों की जांच करने तथा लाइसेंस का सत्यापन करने के निर्देश राजस्‍व अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि यदि जांच के दौरान सुरक्षा के समुचित इंतेजाम नहीं पाये जाते हैं तो ऐसी पटाखा एवं विस्‍फोटक सामग्री के कारखानों एवं भंडारण स्‍थलों के लाइसेंस निरस्‍त कर उन्‍हें तुरंत बंद कराया जाये। कलेक्टर श्री सिंह ने नर्मदा नदी के घाटों पर नाव संचालन में सेफ्टी जैकेट, क्षमता और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गौरीघाट में सीसीटीवी कैमरे लगाकर बिना लाइफ जैकेट पहनाकर और क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नाव संचालन करने वालों की निगरानी कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें