108 एम्बुलेंस सेवा में पायलट और ई.एम.टी. के पदों पर भर्ती 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिला रोजगार कार्यालय, जबलपुर द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा में पायलट और ई.एम.टी. के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया 3 एवं 4 जुलाई को सूर्य मंदिर ग्राउंड, मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगी।जिला रोजगार उपसंचालक एम एस मरकाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पायलट के पद के लिए योग्यता एच.एम.वी. या एल.एम.वी. श्रेणी में वैध चालक लाइसेंस के साथ 10वीं पास या फेल होना निर्धारित की गई है। ई.एम.टी. पद के लिए डिप्लोमा ई.एम.टी., बी.एससी (पीसीबी), बीएलएस/एएलएस/एसीएलएस/आईटीएलएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बी फार्मा, डीफार्मा, बीएमएलटी या डीएमएलटी योग्यता रखने वाले आवेदक भाग ले सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए संस्थान के मोबाइल नंबर 07880084008 या 07556710206 पर संपर्क किया जा सकता है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें