राहर की फसल के बीच में गांजा,आरोपी गिरफ्तार,7 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त

जबलपुर;खेत मे लगी राहर की फसल के बीच में गांजा के पेड़ लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना बरगी की गठित टीम द्वारा 1 आरोपी को 7 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।
यह है मामला
थाना प्रभारी बरगी नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 28/10/26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सुम्मेरा गौंड़ पिता बसोरी गौंड़ निवासी सिलुआ रमनपुर का अपने खेत में अवैध मादक पदार्थ गांजा के कुछ पेड़ लगाये है, सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम सुम्मेरा गौंड़ पिता बसोरी लाल गौंड़ (आर्मो) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर खेत में लगी राहर की फसल के बीच मादक पदार्थ गांजा के 12 नग पेड लगभग ढाई से सात फिट लम्बे लगे दिखे, गांजा के पेड़ उखाड़कर मिट्टी झड़ाकर मादक पदार्थ गांजा की तौल करने पर 7 किलो 200 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रूपये का होना पाया गया। जिसे जप्त करते हुये आरोपी सुम्मेरा गौंड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ रमनपुर के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी का मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगेहाथ पकडने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक आलोक सिंह, प्रधान आरक्षक प्रभूदयाल डेहरिया, आरक्षक मिथलेश, सुधीर, उमाशंकर डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















