बाथरूम के पानी से धोई जा रही थी सब्जी,बनाया जा रहा था खाना,पंजीयन निलंबित कर रेस्टोरेंट को किया सील

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,त्यौहारों पर दूषित और मिलावटी खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्ती से लगाम लगाने के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज गुरुवार को साऊथ सिविल लाईन, गौरीघाट एवं रामपुर स्थित तीन प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर खाद्य पदार्थों के सेम्पल परीक्षण हेतु लिए हैं।राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान साऊथ सिविल लाईन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट में लायसेंस की शर्तो का उल्लंघन पाये जाने पर पंजीयन निरस्त कर उसे सील करने की कार्यवाही भी की।

यह है मामला

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत साउथ सिविल लाइन स्थित सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट और किचन की जांच शिकायत के आधार पर की गई थी। इस प्रतिष्ठान में अत्यंत गंदगी युक्त अस्वच्छ परिस्थिति में भोजन का निर्माण एवं संग्रह पाया गया। मौके पर किचन में बाथरूम का पानी सब्जी धोने और खाना बनाने में उपयोग करना पाया गया। रेस्टोरेंट संचालक द्वारा बताया गया उक्त किचन से खाना तैयार कर खाने के पैकेट रेलवे में सप्लाई किये जाते हैं। यहाँ से पनीर, दाल एवं चावल के सैंपल जांच हेतु लिये गये तथा लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन में एफएसएसएआई का लाइसेंस निलंबित कर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को ग्वारीघाट स्थित न्यू केशरवानी स्वीट्स की जांच की गई। यहां से नारियल बर्फी, मगज के लड्डू के सेम्पल लिए गए। इसी प्रकार रामपुर स्थित मधु कलश स्वीट का निरीक्षण कर आटा के लड्डू और पेड़ा के सैंपल लिये गए। अभियान के तहत गुरुवार को लिए गये सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जाएगी कारवाई निरंतर जारी रहेगी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें