करवा चौथ पर चाँद ने करवाया लंबा इंतजार,चांद का दीदार कर की पति की लंबी उम्र की कामना

सिहोरा: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र,अच्छी हेल्थ और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं तथा सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं।नगर में करवा चौथ का पर्व आस्था और श्रद्घा के साथ मनाया गया। महिलाओं ने चलनी की ओट से चांद के साथ पति का दीदार कर उनकी लंबी आयु के लिए कामना की वहीं पति ने भी पत्नी के लिए उपहार के रूप में साड़ी व सोने-चांदी के जेवरात दिए।
*रोशन रहे बाजार*
पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। महिलाओं द्वारा करवा चौथ के व्रत के पूजन के लिए सामग्री खरीदी गई वहीं श्रंगार के सामान की भी जमकर खरीदी की गई। ब्यूटी पार्लर में भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई पुरुषों द्वारा भी उपहार की खरीदी की गई। जेवरात की दुकान के साथ ही कपड़ों व श्रृंगार के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकी नजर आई।जिसके चलते नगर के हृदय स्थल झंडा बाजार उपनगर खितोला बाजार में अनेक बार जाम की स्थिती निर्मित हुई।इसके अलावा व्यूटी पार्लर तथा मेंहदी लगवाने लम्वी लम्वी कतार लगी रही।इसी प्रकार नगर के प्रतिष्ठित फेमिली रेस्टारेंट में भी करवा चौथ पर आफर के चलते काफी चहल पहल रही।
*सुहागिन महिलाओं ने दिनभर रखा निर्जला व्रत*
करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। शाम होते ही महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहा। चंद्र दर्शन के साथ ही महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छलनी से चांद देखने के बाद पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। इस दौरान मंदिरो घरों और कॉलोनियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।महिलाओं ने सुबह से ही व्रत की तैयारियां शुरू कर दी थी। शाम को पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार कर पूजा की थाली सजाई। चांद निकलने पर महिलाओं ने दीपक जलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत का पारण किया। करवा चौथ के अवसर पर कई घरों में पति भी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए। व्रत खोलने के बाद पतियों ने अपनी पत्नी को पानी पिलाया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कुछ परिवारों में इस अवसर पर उपहार देने की परंपरा भी निभाई गई। त्यौहार ने पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी सहयोग का संदेश दिया।महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ उनके लिए केवल व्रत नहीं, बल्कि पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना से जुड़ा पर्व है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















