पति की लंबी आयु की कामना से सुहागिनों ने रखा निर्जल व्रत,कृष्ण मंदिर में किया सामूहिक पूजन

राजेश मदान बैतूल। श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी मोहल्ला राजेंद्र वार्ड में पंजाबी और सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन करते हुए निःस्वार्थ प्रेम, आस्था और अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सुहागन महिलाओं द्वारा गौरी गणेश और करवा माता की पूजा करके करवा माता की कथा सुनी गई फिर एक दूसरे को थाली देकर फेरा लगाया तत्पश्चात चंद्रमा के दर्शन कर उनका पूजन करके चलनी से चांद और अपने पतिदेव को निहारते हुए पति की लंबी आयु के लिए भगवान श्री गणेश और चंद्र देव से प्रार्थना की गई।इस मौके पर पंडिताइन श्रीमती सुनीता शर्मा, कमलेश झाम, श्वेता बतरा, रिया बतरा, अलका झाम, स्वाती सलूजा, आकांक्षा सलूजा, निशा झाम, योगिता खुराना, लीनू खुराना, श्वेता मोटवानी, सपना मोटवानी, संगीता मोटवानी, संतोष झाम, भारती आहूजा, मोनिका आहूजा, अंशु झाम, अनिता खुराना सहित अन्य सुहागन महिलाएं मौजूद थी
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















