खतरनाक तरीके से वाहन चलाना पड़ा भारी,5 वाहन स्वामी और चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

जबलपुर:खतरनाक तरीके से वाहन चलाना कुछ वाहन स्वामियों और चालको को भारी पड़ गया,बताया जा रहा है की खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर थाना बेलबाग क्षेत्र में 5 वाहन स्वामी एवं चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
यह है मामला
गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जबलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने एवं तेज गति तथा लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 28-10-2026 को कुछ कार चालकों द्वारा तेज गति, लापरवाही एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की तस्दीक थाना बेलबाग पुलिस द्वारा की गई। आसपास की दुकानों से प्राप्त जानकारी एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ में घटनास्थल थाना बेलबाग क्षेत्र का होना पाया जाने से वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों एवं उनके चालकों की तस्दीक करने पर (1) मारूती फ्रांस कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 2660 कार स्वामी अभिजीत जाट निवासी दुर्गा मंदिर, थाना बेलबाग तथा कार चालक गौरव उर्फ प्रिंस विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई थाना हनुमानताल, (2) मारुति फ्रॉन्क्स कार क्रमांक एमपी 20 जेड जे 2375 के मालिक श्रीराम जाट निवासी बेलबाग तथा कार चालक पीयूष जाट निवासी कंजर मोहल्ला बेलबाग, (3) काले रंग की थार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 9124 की स्वामिनी मीनाक्षी जाट निवासी बेलबाग एवं थार चालक सत्यजीत जाट निवासी कंजर मोहल्ला बेलबाग (4) स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 जेड डी 3437 का चालक (5) फॉर्च्यूनर क्रमांक एमपी 20 सीएफ 2710 के चालक के द्वारा लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से चलाना पाये जाने से उपरोक्त वाहन चालकों तथा वाहन मालिकों के विरूद्ध थाना बेलबाग में धारा 281 बीएनएस तथा 66(1)/192(1) मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर घटना मंें प्रयुक्त मारुति फ्रॉन्क्स कार क्रमांक एमपी 20 जेड जे 2375, थार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 9124, फ्रांस कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 2660 कार जप्त करते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील
वहीँ जबलपुर पुलिस की नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सार्वजनिक सड़कों पर तेज गति, लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से बचें। इस प्रकार की गतिविधियां स्वयं के साथ-साथ अन्य राहगीरों एवं वाहन चालकों की जान-माल के लिए भी खतरा उत्पन्न करती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जबलपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















