आमजनों से भेंट कर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं,सविता परस्ते को मिली अनुकम्पा नियुक्ति

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे आमजनों से भेंट कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक दिव्यांग को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये, वहीं पति की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति का आठ माह से इन्तजार कर रही आदिवासी महिला को तुरंत नियुक्ति आदेश प्रदान किया।कलेक्टर से मिलकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाने गुरुवार को भी कई लोग कलेक्ट्रेट पहुँचे थे। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा अपने कक्ष के बाहर इन सभी से भेंट की और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर को कुंडम से आयी श्रीमती सविता परस्ते ने अपने दिवंगत पति बसंत सिंह परस्ते के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण के संबंध में जानकारी दी। जनजातीय कार्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी बसंत सिंह का 29 दिसंबर 2025 में निधन हो गया था। सविता परस्ते ने बताया कि पति के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पाने का वे लगभग 8 माह से प्रतीक्षा कर रही हैं।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सविता परस्ते की व्यथा को न केवल ध्यान से सुना, बल्कि जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तत्काल अनुकंपा नियुक्ति आदेश बनाकर लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पर मौके पर ही हस्ताक्षर कर सविता को प्रदान किया। सविता परस्ते को अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास बरगी में रसोईया के पद पर नियुक्त किया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें