सिहोरा में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन,पुलिस थाना के सामने लगाए मुर्दाबाद के नारे,देखें वीडियो

सिहोरा:बजरंग दल ने शनिवार के दिन अरुणाभ घोष स्टेडियम से लेकर पुलिस थाना सिहोरा तक विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली साथ ही पुलिस थाना के सामने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौपा ।
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जिला सिहोरा द्वारा किए गए प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाने के बाद कई प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये हैं प्रमुख मांगे
वहीँ संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में एसडीओपी को हटाने,पोंडा पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई, सुमित दुबे प्रकरण में एफआईआर, डीजे एवं साउंड व्यवस्था, गरबा पंडालों में आपत्तिजनक गानों पर रोक, गोसलपुर क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की जांच तथा क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।इसके साथ ही गोसलपुर क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित करने तथा आंदोलन के दौरान उठाए गए अन्य प्रमुख विषयों के निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा प्रशासन ने दिया है।साथ ही संगठन ने स्पष्ट किया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














