गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मिट्टी से तैयार की गणेश प्रतिमाएं

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :गणेश उत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बहोरीबंद की ओर से सेक्टर स्तर पर नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति कौड़ियां के सहयोग से ग्राम कल्हैयाखुर्द में माटी गणेश, सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में प्रतिभागियों ने स्वयं अपने हाथों से मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की स्थापना एवं पूजन को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम आयोजक एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा पर्यावरण के अनुकूल होती है। प्रतिमा का विसर्जन जलस्रोतों में करने के बजाय गमले अथवा छोटे गड्ढे में किया जा सकता है। इससे जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ ही मिट्टी का पुनः उपयोग भी संभव है।प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण संगीता पटेल द्वारा दिया गया। जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हाथों से गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं। प्रतिभागियों ने अभियान को पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपरा से जोड़ते हुए मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में परामर्शदाता अवधेश बैरागी नवांकुर संस्था से धनी राम पटेल, भूपेंद्र दाहिया,मनोज कुमार समिति से बहादुर सिंह, कमल सिंह, सोनू विश्वकर्मा, रित्नेश सिंह, निहांशु कुशवाहा, इंदल सिंह तथा **पूनम, अनिता, सावित्री, गिरजा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में परामर्शदाता अवधेश बैरागी ने सभी उपस्थित अतिथियों, ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें