पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक माह तक चलेंगे सेवा कार्य,विधायक संतोष बरकडे

जबलपुर/सिहोरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान के रुप में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकत्ताओं द्वारा मनाया जायेगा। जिसमें एक माह तक अनेक सेवा के कार्य होंगे उक्ताशय के विचार संतोष बरकडे विधायक सिहोरा ने मंडल अध्यक्ष सतीश पटेल के संयोजक में विधायक कार्यालय में आयोजित मंडल कार्यसमिति की बैठक में व्यक्त किए।
बैठक का आयोजन
वहीं बैठक का आयोजन दिलीप दुबे पूर्व विधायक, संध्या दुबे नगर पालिका अध्यक्ष,रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष,राजेश दाहिया जिला महामंत्री,उपाध्यक्ष अनुपम सराफ,हरि सिंह गौर,राजा मोर,न पा उपाध्यक्ष शारदा तिवारी,अरुण जैन,सत्यप्रकाश खरे की उपस्थिति में किया गया। बैठक में नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को बाबाताल सहित प्रत्येक घर में मातृशक्ति द्वारा आशीर्वाद का दीपक जलाया जायेगा साथ ही क्रमवार लाभार्थी सम्पर्क,जन कल्याण योजनाओं की जानकारी, पौधारोपण,स्कूलों में रंगोली कार्यक्रम,आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगन मिलन सेवा की कहानी,स्वच्छता अभियान सहित अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। सभी आयोजनों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने रुपरेखा बनाई गई है। इसी तरह जन्म स्थान बड़नगर से बनारस एंव सेवा क्षेत्र बनारस से बडनगर तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली जायेगी जो सिहोरा 22 सितम्बर को पहुंचेगी जिसका सभी के द्वारा स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष शिशिर पांडे,माधव मिश्रा,अंकित तिवारी, अभिषेक परौहा,बेटू शर्मा,सारिका साहू,विरेन्द्र पटेल,दिनेश गौतम,महामंत्री सुग्रीव सेन,रश्मि मिश्रा,गोली तिवारी,सुशीला शुक्ला, सुधाकर तिवारी,गजेन्द्र सिंह,गोली तिवारी,वर्षा ठाकुर,सुनील चक्रवर्ती,पलाश दुबे,अभिषेक जैन,विनय श्रीपाल,आयूष सेठी,विजय श्रीपाल,सजल कुररिया,रोहित यादव,सुप्पी बर्मन, रीतेश मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














