गौरव शाली परंपरा के साथ शांति सद्भाव,हर्षाेल्लास के साथ मनाएं धार्मिक त्योहार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– प्रथम पूज्य देव गणपति का दस दिवसीय पावन पर्व सोमवार से शुरू हो गया! थाना क्षेत्र स्लीमनाबाद मै गणेशोत्सव पर्व शांति सदभाव व गौरशाली परम्परा के साथ मने इसको लेकर रविवार को स्लीमनाबाद थाना मै शांति समिति की बैठक आयोजित की गईं!बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने कहा कि गणेशोत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है। इसके सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में पूजा समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी समितियां पुलिस एवं प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पर्व मनाएं तथा पंडालों में सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान संबंधित थाना पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखें, ताकि विसर्जन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।
ध्वनि प्रदूषण के नियमों का करें पालन
थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने पूजा समितियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार ही किया जाए। उन्होंने समितियों से ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा कि सभी गणेश पंडालों में पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न होने दें। पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए।बैठक के दौरान गणेशोत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समिति सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपसी समन्वय और सहयोग से ही पर्व को बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।
बैठक के अंत में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सभी पूजा समितियों एवं क्षेत्रवासियों से मिल-जुलकर गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, रतन गुप्ता, रवि दुबे,गणेश तिवारी, केशव दुबे,संतोष राजपाल सहित गणेश उत्सव समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














