खितौला में करेंट लगने से दो भैसों की मौत,मक्का की रखवाली करने फैलाया मौत का तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/खितौला:बिछिया से नदी पार कर हरगढ़ हार में चरने के दौरान दो भैसों की मौत हो गई,घटना सोमवार शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है,आरोप है की मक्का के खेत की रखवाली के लिए खेत मालिक द्वारा लगाई गई तार बाड़ी में करेंट लगाया गया था ताकि फसल में नुकसान न हो लेकिन तार बाड़ी की चपेट में आने से दो भैसों की मौत हो गई,वहीँ दोनों भैसों की मौत की खबर मिलते ही पशु मालिक सहित बिछिया ग्राम के अन्य पशु प्रेमियों के घर आज खाना तक नहीँ बना ,भैसों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।वहीं शिकायत मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला खितौला थाना क्षेत्र के हरगढ़ का है ललित यादव निवासी बिछिया ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देते हुए बताया की सोमवार के दिन से उसकी दो नग भैसें घर नहीं गई थी जिनकी खोज की तो उसकी दोनों भेंसे नदी किनारे  हरगढ़ हार में मक्का के खेत के बगल मे मृत अवस्था में पाई गई दोनों भैस के शरीर मे करेंट लगने के निशान मिलने पर ललित द्वारा खितौला पुलिस को शिकायत दी गई,शिकायत मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने पँचनामा कार्यवाही करते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है,तो वहीँ घटना स्थल पर सिहोरा पशु चिकित्सक शुभ्रा व्योहार भी पहुँची उनका कहना है की प्रथम द्रष्टया प्रतीत हो रहा है की करेंट लगने से ही दोनों भैसों की मौत हुई है।वहीँ किसका खेत है किसने करेंट का जाल फैलाया था जल्द ही होगा खुलासा ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें