gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

एक्सीडेंट की सूचना पर पहुँची पुलिस को कार में मिली अवैध शराब 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :कार मे अवैध रूप से लोड कर ले जायी जा रही 206 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपये की पुलिस ने जप्त करते हुए परिवहन में प्रयुक्त कार भी जप्त कर ली है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रितअधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

यह है पूरा मामला 

मामला पनागर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह ने बताया कि दिनंाक 18-3-24 की रात मझौली वायपास में एक्सीडेण्ट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक नैनो कार क्रमांक एमपी 21 सीए 4896 में एक सफेद रंग की मारूती बिटारा ब्रिजा कार जिसमे आगे पीछे रजिस्टेªशन नम्बर नहीं लिखा है के चालक ने टक्कर मार दिया था दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हालत में था, मौके पर कोई भी घायल नहीं मिला मारूती बिटारा ब्र्रेजा कार के अंदर चैक करने पर एक नम्बर प्लेट मिली जिसमें एमपी 20 सीएल 3546 लिखा है तथा मारूती कार के अंदर एक कार्टून में अंग्रेजी शराब बकाड़ी रम (सफेद) 9 बॉटल , एक कार्टून में ओल्ड मंग की 11 बॉटल, एक कार्टून में मेकडावल रम के 21 बॉटल , एक कार्टून में रायल स्टेग विस्की के 50 बॉटल, एक कार्टून में बैगपाइपर अंग्रेेजी शराब के 33 बॉटल, एक कार्टून में ब्लंडर प्राईड शराब की 25 बॉटल, एक कार्टून में अंग्रेजी शराब 8 पीएम की 57 बॉटल रखी मिली ।

घटना के बाद कार छोड़कर भाग गया चालक 

वहीं ब्रिजा कार जिसमें भरी मात्रा में अवैध शराब लोड थी उसका कार चालक एक्सीडेण्ट होने के बाद शराब से भरी कार  छोड़कर फरार हो गया था।पुलिस ने कार मे अवैध रूप से लोड कर ले जायी जा रही 206 बॉटल अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 2 लाख रूपये की परिवहन में प्रयुक्त कार सहित जप्त करते हुये, आरोपी मारूती ब्रिजा बिटारा कार के चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका’-* अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राममिलन, मुकेश शुक्ला, आरक्षक दीपक सिंह लवकुश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें