नया समाचार

सामुदायिक भवन स्लीमनाबाद का अस्तित्व नहीं बचा पाई जनपद व जिला पंचायत

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है या ग्राम पंचायत के सरपंच को किसी का राजनैतिक संरक्षण पर्याप्त जिस कारण सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन के अस्तित्व को मिटाने मै कोई कसर नहीं छोड़ी गईं!
एक ओर सांसद के द्वारा राशि देकर सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य कराया गया जिससे ग्रामीणों को वैवाहिक, धार्मिक व अन्य कार्यों की सुविधा मिले,लेकिन सांसद निधि के सामुदायिक भवन की शोभा ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद नें पूरी तरह खराब कर दी!ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच पति नें पेटी ठेकेदार के साथ मिलकर सामुदायिक भवन के सामने दो दुकानों का निर्माण करा दिया, जिससे भवन की शोभा तों खराब की गईं साथ बैठक, पार्किंग व्यवस्था के लिए जगह का भी अभाव बन गया!ग्राम पंचायत द्वारा रविवार को छुट्टी के दिन का फायदा उठाकर निर्मित दुकानों मै लेंटर डलवा दिया गया!जिससे सामुदायिक भवन का अस्तित्व जगह अभाव के कारण समाप्त हो गया!

जनपद व जिला पंचायत सीईओ नें नहीं की कार्रवाई 

ग्राम पंचायत के पंचो नें बताया कि सामुदायिक भवन का अस्तित्व बचा रहे इसको लेकर जनपद व जिला पंचायत मे शिकायत की गईं!जिसमे सामुदायिक भवन का अस्तित्व बना रहे उसको न मिटाया जाये इसलिए सामुदायिक भवन परिसर मे दुकान न बनाई जाये!क्योंकि सामुदायिक भवन के सामने जगह का अभाव है जो थोड़ा सा परिसर बचा है यदि दुकान बन गईं तों फिर यदि कोई वैवाहिक -धार्मिक कार्यक्रम यहाँ होना है तों पार्किंग, बैठक व्यवस्था नहीं बन पायेगी!जगह अभाव के कारण लोगो को परेशान होना पड़ेगा!इसलिए जिस उद्देश्य से उक्त जगह सामुदायिक भवन बना है उसका उद्देश्य कारगर रहे!क्योंकि यदि यहाँ दुकान बन गईं तों भविष्य मे बहोरीबंद मार्ग का चौड़ीकरण होगा तब ये दुकान हटा दी जायेंगी!जिससे सरकारी राशि का अपव्यय होगा!अभी भी दुकान निर्माण के लिए सरकारी राशि से बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया है!जिससे सरकारी राशि का अपव्यय हुआ!
दुकानों के निर्माण कार्य के लिए गुपचुप तरीके से प्रस्ताव डाल लिया गया ओर एएस -टीएस करा लिया गया!मई 2025 मे जब उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया तों पंचो के विरोध के बाद जनपद सीईओ नें निर्माण कार्य पर उपयंत्री से रोक लगवाई थी!लेकिन उक्त रोक अभी हटी तक नहीं है ओर अब उसी स्थल मे निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है!पंचो नें कहा कि उक्त स्थल पर दुकान बन जाने से मंगल भवन की शोभा खराब तो होगी ही साथ ही दुकान बनते ही सरपंच अपने चेहतो को दुकान मे कब्जा करा देंगे!
इसलिए दुकानों के निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाई जाये!
स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत मे महिला सरपंच है!लेकिन महिला सरपंच के अधिकारों का हनन उनके पति कर रहे है!पंचायत कामकाज का जिम्मा सरपंच पति नें संभाल रखा है!इसके अलावा पंचायत कामकाज पेटी ठेकेदारों से कराया जा रहा है!
पूरी पंचायत का जिम्मा पेटी ठेकेदारी व्यवस्था से चल रहा है!लेकिन जनपद व जिला पंचायत सीईओ नें राजनीति के दवाब मै महज जाँच दल भेजकर जाँच के नाम ओपचारिकता की गईं!जिससे जनपद व जिला पंचायत के अधिकारियो के कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठने लगे है!आखिर जनपद व जिला पंचायत सीईओ नें किसके दवाब मै आकर ठोस निर्णय नहीं ले पाए!जिससे ग्राम पंचायत को पूरा सहयोग जनपद व जिला पंचायत का मिला जिस कारण सामुदायिक भवन का अस्तित्व बचाने के लिए पंचो नें जो जनपद व जिला पंचायत से कुछ आस लगाई थी वह भी धूमिल हो गईं!जिससे सांसद निधि की राशि से बनाया गया सामुदायिक भवन अब शोभा की सुपारी बनकर रह जायेगा!
वैसे भी सामुदायिक भवन का लाभ ग्रामीणों को जब से बना है तब से मिल ही नहीं रहा है!विगत तीन सालों से ग्राम पंचायत नें अपना कब्जा कर रखा है!ग्राम पंचायत के सरपंच पति व पेटी ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत जो निर्माण कार्य होते है उनकी निर्माण सामग्री सीमेंट, लोहा, रेत, मिक्सर मशीन, सेटिंग सहित अन्य सामग्री रखकर कबाड़खाना बना लिए है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें