सिहोरा कन्या हायर सेकेण्डरी के मैदान में लगा कचरे का ढेर,क्या यही है स्वच्छता अभियान ?
जबलपुर:सफाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन सिहोरा नगर की शैक्षणिक संस्था के मुखिया सहित न पा के अधिकारी स्वच्छता को लेकर घोर लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नगर के एक मात्र कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल का प्रकाश में आया है। जहां शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व से कचरे का अंवार लगा है।
प्राचार्य दे रहे पत्राचार का हवाला
स्वयं के प्रांगण के कचरे के ढ़ेर को हटाने हटाने संस्था के प्राचार्य के पास कन्टनजेंसी सहित शाला विकास मद उपलव्ध होने के बावजूद नगर पालिका से पत्राचार का हवाला दे रहे है।बताया जाता है की विद्यालय के मैदान में कहीं दुसरी जगह का कचरा लाके डम्प किया गया है।पूरे मैदान में कचरा ही कचरा बिखरा हुआ है जहां जानवर पॉलिथीन खा रहे हैं।बहीं लम्बे समय से डम्पी कचरे का ढ़ेर जहरीले जीव जन्तुओ की जन्मस्थली बन गया है।
अधिकारी अपनी जिम्मेदारी की कर रहे अनदेखी
मैदान में फैले कचरे के प्रति जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे है।कचरे के साथ ही प्रांगण में गाजर घास का जंगल तैयार हो गया है। बर्षा काल में जहरीले जीव जन्तु का खतरा ओर भी अधिक हो जाता है। इसके बावजूद प्रांगण को स्वच्छ रखने में जिम्मेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे।मात्र 500₹ के खरपतवार नाशक से विद्यालय प्रांगण की खरपतवार पर नियंत्रण किया जा सकता है। विद्यालय के पास प्रति बर्ष मेन्टीनेंस के लिए 75हजार की राशि के अलावा शाला विकास शुल्क की प्यार्पत राशि उपलव्ध रहती है।
*स्कूल के सामने लगा कचरे का ढेर*
खेल मैदान परिसर में ही माध्यमिक पाठशाला का नवनिर्मित भवन है जिसके ठीक सामने कचरे के ढ़ेर से उठती सडांध वातावरण प्रदुषित कर रहा है।। स्कूल के बच्चे यहां पड़े कचरे से बीमारी पड़ सकते हैं पर इस तरफ विद्यालय के प्राचार्य भी कोई ध्यान नहीं दे रहे, वहीं नगर पालिका उदासीनता बरत ही रही हैं, जिससे यहां खेलने वाले बच्चों में निराशा व्याप्त है वहीं रोज सुबह मैदान में टहलने आने वाले लोग भी कचरे को देखकर निराश हो रहे हैं और उनमें रोष भी व्याप्त है।
इनका कहना है,
नगर पालिका से कचरे के ढ़ेर को हटाने मौखिक कहां गया था शीघ्र कचरे के ढ़ेर को हटाया जायेगा।
परस्ते
प्राचार्य कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिहोरा