खितौला में पत्नी की हत्या,पति की हालत गम्भीर,जांच में जुटी पुलिस

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:खितौला में बीती रात अज्ञात आरोपियों ने बृद्ध दम्पति के साथ जमकर मारपीट की और फरार हो गए,वहीं जब आज सुबह उनके परिजन ने आवाज लगाई तो झोपड़ी के अंदर से कोई जबाब नहीँ आने के कारण झोपड़ी के अंदर जाकर देखा तो दोनों पति पत्नी खून से लथपथ पड़े थे ,वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पहुँची खितौला पुलिस ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुँचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया वहीं पति की हालत को गम्भीर देखते हुए जबलपुर रिफर कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला खितौला थाना अंतर्गत मरहा पुल समीप स्तिथ श्मशान घाट का है जहाँ पर विगत 10 वर्षो से खितौला श्मशान घाट में झोपड़ी बनाकर रह रहे बृद्ध दम्पति कृष्णा बाई 70 वर्ष और उनके पति चम्मू बर्मन निवासी अहरवारा पिपरिया जिला कटनी के साथ जमकर मारपीट की गई,मामला बुधवार की देर रात का बताया जा रहा है जब अज्ञात आरोपियों ने बृद्ध दम्पति पर प्राणघातक हमला करते हुए जमकर मारपीट की वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।परिजनों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल दम्पति को इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल पहुँचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोसित कर दिया जबकि पति की हालत गम्भीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल रिफर कर दिया गया है,वहीँ पुलिस ने पत्नी के शव को पीएम के लिए भेजते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

इनका कहना है,आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की सरगर्मी से तलाश सुरु कर दी गई है,

टी आई खितौला, चंद्रकांत झा

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें