नवांकुर सखियों ने निकाली हरियाली एवं तिरंगा यात्रा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम अमोच में नवांकुर संस्था युवा जन सेवा समिति तेवरी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अमोच के संयुक्त तत्वावधान में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवांकुर सखियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर युवा जन सेवा समिति तेवरी द्वारा लगभग 100 नवांकुर सखियों को एक-एक पौधा एवं मुनगा के बीज वितरित किए गए।संस्था अध्यक्ष बसंत जायसवाल ने सभी नवांकुर सखियों को वितरित किए गए पौधों एवं मुनगा के बीजों को सुरक्षित स्थान पर रोपित कर उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया।ग्राम पंचायत सरपंच नरेश दहायत ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की जानकारी देते हुए पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। परामर्शदाता विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की जानकारी देते हुए नवांकुर सखियों को पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के पश्चात नवांकुर सखियों ने सिर पर कलश एवं हाथों में पौधे लेकर ढोल-बाजे के साथ नवांकुर सखी हरियाली यात्रा निकाली।वहीं हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों की सहभागिता से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।इस दौरान ब्लॉक समन्वयक अरविन्द शाह ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता, अखंडता और गौरव का संदेश है। आइए, हम सभी मिलकर तिरंगे की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लें।इस दौरान सरपंच नरेश दहायत, सचिव प्रकाश यादव,रोजगार सहायक दिनेश पांडेय,बसंत जायसवाल,रामशरण जायसवाल, रविंद्र नाथ झारिया, परामर्शदाता विनोद सिंह,राकेश दहायत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें