इंद्रध्वज महामंडल विधान मै भव्य वेदी प्रतिष्ठा के साथ कलशारोहण महोत्सव हुआ आयोजित

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – समीपस्थ ग्राम तेवरी नगर के प्राचीन जैन मंदिर में वेदियों के जीर्णोद्धार एवं नवीन वेदी निर्माण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत मंदिर मै आदिनाथ, भरत एवं बाहुबली वेदी पर विधिवत अभिषेक एवं पूजन कर श्रीजी को पुनः विराजमान किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।यह आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित सत्येंद्र कुमार जैन के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आदिनाथ भगवान को जिनेन्द्र जैन, भरत भगवान को देवेन्द्र जैन तथा बाहुबली भगवान को मुन्ना लाल जैन को विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं अन्य प्रतिमाओं को अनिल जैन, जित्तू जैन, संतोष जैन, देवेन्द्र जैन एवं पवन पुनीत जैन द्वारा विधि-विधानपूर्वक विराजमान किया गया।अनुष्ठान के दौरान नगर के प्रतिभाशाली कलाकार समकित जैन एवं पीयूष जैन ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण धर्ममय और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया।
25 नवंबर तक चलेगा भव्य धार्मिक महोत्सव-
सकल जैन समाज ने बताया कि नगर में श्री 1008 इंद्रध्वज महामंडल विधान एवं भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस महोत्सव में आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के संघस्थ भैया जी श्री श्लोक जैन का पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा है। उनके द्वारा प्रतिदिन सायंकाल मंगल प्रवचन दिए जा रहे हैं। साथ ही प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत 24 नवंबर को अजितनाथ एवं आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक तथा 25 नवंबर को नित्य अभिषेक-पूजन एवं शांति हवन का आयोजन होगा।
सकल दिगंबर जैन समाज तेवरी ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















