अवैध शराब विक्रय पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,ग्राम पंचायत सिहुडी के सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे तहसील कार्यालय

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : गाँव मे लगातार हो रही अवैध शराब विक्रय से ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा है।
सोमवार को स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिहुडी के ग्रामीणों ने अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव को ज्ञापन सौपा!सौपे गये ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सिंहुड़ी (छपरा) गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने का कारोबार सपेरा समुदाय के द्वारा लंबे समय से चल रहा है। घरों में शराब तैयार कर बोतलों में भरकर आसपास के गांवों, कस्बों और होटलों तक इसकी बिक्री की जाती
है । शराब का सेवन करने के लिए आसपास के ग्रामीणों के साथ कथित तौर पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी पहुंचते हैं, जिससे आए दिन विवाद और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनती है। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय स्कूल के समीप शराब बिक्री होने से बच्चों पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
शिकायत में ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शराब बनाने के बाद निकलने वाला अपशिष्ट खुले में फेंक दिया जाता है। इस अपशिष्ट के सेवन से मवेशियों की मौत तक हो चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।साथ ही अल्टीमेटम भी दिया कि यदि सिंहुडी ग्राम से अवैध शराब बिक्री को बंद नहीं किया जाता तो फिर धरना प्रदर्शन करेंगे।इस दौरान बड़ी संख्या मे ग्रामीणों की उपस्थिति।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें