देशभक्ति का संदेश देने कलेक्ट्रेट से निकली भव्य ‘तिरंगा ई-बाइक रैली

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का अलख जगाने और नागरिकों को जोड़ने के लिए भव्य ‘तिरंगा ई-बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। हाथ में तिरंगा थामे ई-बाइक सवारों का यह काफिला कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख प्रशासनिक, व्यापारिक और व्यस्त चौराहों से गुजरते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंचकर ही संपन्न हुई।कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर यह तिरंगा रैली हाईकोर्ट चौक, पर्यटन चौक, तैय्याबली, नौदरा ब्रिज, जबलपुर हॉस्पिटल क्रॉसिंग, ब्लूम चौक, बस स्टैंड तिराहा, मालवीय चौक, बगलामुखी तिराहा, सिविक सेंटर, नौदरा ब्रिज, तैय्याबली, पर्यटन चौक होते हुए वापस कलेक्ट्रेट पहुंची।इस पूरी यात्रा के दौरान शहर भर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित किया गया। रैली को सुचारू रूप से संचालित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी चिन्हित मार्गों एवं चौराहों पर विशेष इंतजाम किए गए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें