अवैध तरीके से हो रहा खनिज का उत्खनन, ब्लास्टिंग से दीवारों मै आ रही दरारें

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौनिया के ग्राम पौड़ी मै संचालित एस एन सडरसन एंड कम्पनी लाईम स्टोन /डोलोमाइट खदान जो संचालित है उस खदान संचालक की मनमानी के खिलाफ ग्राम के ग्रामीणों ने आवाज़ बुलंद कर कलेक्टर को शिकायत कर खदान बंद कराने की मांग की है!ग्रामीणों ने सौंपी हुई शिकायत के माध्यम से बताया कि खदान संचालक द्वारा अवैध रूप से खदान का खनिज का उत्खनन किया जा रहा है, जिससे खदान क्षेत्र से लगी हुई कृषि भूमि मै पर्याप्त पैदावार नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हो रहें है!साथ ही ब्लास्टिंग करने से आसपास के रहवासी मकानों मै दरारें आ रही है!साथ ही ब्लास्टिंग के दौरान आसपास पत्थर जाने से भी कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है!खदान खाली करने के लिए निकाले जाने वाले पानी को खुले रास्ते मै बहाया जा रहा है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है!आसपास के किसानों को अपने खेतो मै जाने के लिए दूसरे रास्तो से लगभग 8 से 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है!खदान संचालक को अनेकों बार कृषकों ने उक्त समस्या के समाधान हेतु बातचीत की परन्तु अभी तक किसी प्रकार का समस्या का समाधान नहीं हो सका!

सीएसआर राशि का नहीं हो रहा गाँव विकास मै खर्च 

उपरोक्त खदान लगभग 25 वर्षो से संचालित है!जिससे वार्षिक लाखों टन खनिज का उत्खनन करके विक्रय किया जाता है!परन्तु विकास के नाम पर खदान मालिक ने ग्राम वासियों की सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी विकास कार्य नहीं किया है!साथ ही सीएसआर की राशि का उपयोग कागजो मै ही मात्र दिख रहा है धरातल मै नहीं है!जबकि नियमानुसार खदान संचालन से पूर्व रायल्टी का 10 प्रतिशत राशि सीएसआर की ग्राम के मूलभूत विकास मै खर्च करने की अनुशंसा भी होती है!लेकिन खदान मालिक खदान शुरू करने के पहले तो सभी आवश्यक शर्ते पूरी करने की लिखित अनुशंसा करते है, लेकिन बाद मै सब कागजो मै दर्शाकर इतिश्री कर ली जाती है!

इनका कहना है – रत्नेश दीक्षित जिला खनिज अधिकारी
ग्राम पौड़ी मै एस एन सडरसन कम्पनी के खिलाफ नियमो के विपरीत खनन कार्य करने का मामला संज्ञान मै आया है!
उक्त शिकायत मै जो भी समस्याएँ दर्शायी गईं है उन सभी का जाँच कराई जायेगी!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें