समर्थन मूल्य पर कैसे विक्रय कर पाएंगे धान उपज,पंजीयन सत्यापन मै रकबा कर दिया गया कम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होनी है!लेकिन धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही किसानो की समस्याएं सामने आने लगी है!सोमवार को बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक किसानों ने धान के पंजीयन में रकवा कम होने के संबंध में तहसीलदार के नाम एक ज्ञापन सौंपकर रकवा जोड़ने की मांग की गई है। तहसीलदार आशीष अग्रवाल के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बहोरीबंद तहसील के किसानों द्वारा बताया गया है कि किसानों के पंजीयन में रकवा कम कर दिया गया है। लेकिन पंजीयन से रकवा कम करने की जानकारी क्षेत्र के किसी भी किसानों को नहीं दी गईं!रकबा कम होने किसान अपनी उपज कहा विक्रय करेंगे!किसानों ने बताया है कि बहुत से किसानों का सत्यापन बिना सहमति से कर दिया गया है। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि किसानों के पंजीयन में जो रकवा काट दिया गया है उनसे सहमति लेकर वापस उनके पंजीयन में जोड़ा जाए। अगर किसानों के पंजीयन में उनके रकवा नहीं जोड़ा जाता है तो अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस दौरान दौरान सुशील कुमार,राम सिंह ठाकुर,मौजी लाल, सीताराम पटेल,लाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें