39 हजार से अधिक लोग गुरु पूर्णिमा महोत्सव से लाभान्वित

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा : संस्कृत पुस्तकोंन्नन्ति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी आश्रम खजरीं में प्रति वर्षानुमान इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया । सुबह से ही साधक भक्तों का तांता लगा रहा । दिन भर कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुए ।

समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है । यह सिर्फ साधको का ही नही अपितु सम्पूर्ण मानव जाति का उत्सव पर्व है क्योंकि जीवन मे जो भी ज्ञान ,संस्कार ,मार्गदर्शन ,प्रेरणा हमें मिली है उसका श्रेय गुरु को ही जाता हैं ।साधकों के लिए आज का दिन विशेष होता हैं । ब्रह्मज्ञानी गुरु को भगवान ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश भी प्रणाम करतें हैं । आज अपनी कृतज्ञता का भाव गुरु को अर्पण करने का दिन होता हैं । क्योंकि वर्ष भर गुरु हमें देते ही हैं ।

जिनके जीवन में गुरु नहीं हैं उनका जीवन पशु समान ही है । इस दिव्य पर्व को व्यासपूर्णिमा भी कहते है । जिले से बहुत से साधक भक्त गुरु पूर्णिमा मनाने जोधपुर और अहमदाबाद भी गए हैं ।यहाँ भी दिन भर साधक भक्तों की भीड़ लगी रही । जिले के बाहर से आने वाले साधक भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई । शेष स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए हलवा प्रसाद की । आश्रम में रात्रि 9 बजे तक भी आम लोगों का आवागमन रहा ।

इस महोत्सव में 39 हजार से अधिक लोग लाभांवित होने की खबर है ।इस प्रकार के आयोजन देश भर के 550 आश्रमो में सम्पन्न हुए जिसमे करोड़ों करोड़ो लोग लाभांवित हुए । आज आश्रम में ऋषि प्रसाद जयंती भी मनाई गई जिसमें ऋषि प्रसाद सेवा धारीयो को सम्मानित किया गया । उधर लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन ,साध्वी रेखा बहन ने भी सभी साधको को गुरु पूर्णिमा पर्व की विशेष बधाई दी । श्रद्धालु भक्तों की भीड़ पूज्य बापूजी की लोकप्रियता दर्शाती है ।इस दैवीय कार्य मे खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,ऋषि प्रसाद प्रभारी तुकाराम भाई ,पी आर शेरके ,धनाराम सनोडिया ,एम आर पराडकर ,शम्भूदयाल साहू ,गेंदराव कराडे ,राजकुमार साहू ,सुभाष इंगले ,नारायण ताम्रकार ,बबलू माहोरे ,महिला समिति से विमल शेरके , डॉ. मीरा पराडकर , शकुंतला कराडे ,करुणेश पाल ,योगिता पराडकर , निर्मिला पटेल आदि ने सेवाएं दी । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















