शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक संपन्न

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,सेना, सुरक्षा बलों, पुलिस एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों की तैयारी कराने शासन द्वारा प्रारंभ की गई ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026″ का जिले में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने आज गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत में संपन्न हुई इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अंजना तिवारी भी मौजूद थीं।जिला पंचायत के सीईओ श्री गहलोत ने बैठक को संबोधित करते हुये इस योजना की जानकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं तक पहुँचाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ अलकेश चतुर्वेदी को इच्छुक छात्र-छात्राओं से कलेक्ट्रेट स्थित पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिये। श्री गहलोत ने शारीरिक मापदण्ड परीक्षण एवं शारीरिक प्रशिक्षण हेतु पुलिस से ट्रेनर उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में सैद्वांतिक विषयों के प्रशिक्षण हेतु विषयवार अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के  लिये जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया। अभ्यर्थियों के शारीरिक प्रशिक्षण हेतु नियमित ट्रेनर एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं सप्ताह में एक दिन रांझी खेल मैदान या राईट टाउन स्टेडियम में शारीरिक प्रशिक्षण के लिये जिला खेल अधिकारी जरूरी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। बैठक में तय किया गया कि शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक परिस्थिति में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण स्थल के निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र को निर्देशित किया जायेगा। इसके साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षण केन्द्र पर प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य परीक्षण करने हेतु टीम गठित की जायेगी।बैठक में प्रशिक्षण की पूर्व तैयारी जैसे खेल मैदानों एवं अन्य सुविधाओं का पूर्ण परीक्षण करने हेतु जिला खेल अधिकारी को निर्देश दिये गये। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक तथा कन्या छात्रावास के अधीक्षकों को बेहतर आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्त कार्य समय पर संपादित करने की जिम्मेदारी दी गई।बैठक के प्रारंभ में सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग आशीष दीक्षित ने शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मौजूद जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा निवृत्त ग्रुप कैप्टन अभिताभ रावत ने प्रशिक्षण देने के लिये पूर्व सैनिकों की सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम पांडे, जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें