डुमना एयरपोर्ट पर हुआ मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज दोपहर 1.26 बजे वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन हुआ। इस दौरान विधायक  अशोक रोहाणी,डॉ अभिलाष पांडे, महापौर  जगत बहादुर अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज,भाजपा नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष  राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष  अखिलेश जैन, जेडीए अध्यक्ष  संदीप जैन सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव एयरपोर्ट पर कुछ समय रुकने के बाद दोपहर 1.53 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के निवास के पास स्थित खिन्हा रैयत हेलिपैड के लिए रवाना हुए। वहां जेवरा रिपटा में आयोजित स्‍थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव हेलीकॉप्‍टर से पुन: डुमना एयरपोर्ट पहुंचे और दोपहर 3.35 बजे वायुयान द्वारा आंध्रप्रदेश के तिरूपति के लिए प्रस्‍थान किये।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें