मनीष शर्मा को मिलेगा छत्रपति शिवाजी अवार्ड,शहर का बढ़ाया गौरव
जबलपुर :नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के प्रांतीय संयोजक मनीष शर्मा को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर प्लेटफार्म पर आवाज बुलंद करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु लागू विभिन्न कानूनों को प्रदेश में इंप्लीमेंट करवाने हेतु माननीय उच्च न्यायालय, एन जी टी भोपाल में याचिकाएं दायर करने तथा समय समय पर जागरुकता अभियान चलाने आदि कार्यों के फलस्वरूप ए बी मीडिया पुणे महाराष्ट्र द्धारा 19 फरवरी को पणजी गोवा में अयोजित भव्य कार्यक्रम में ” छत्रपति शिवाजी महाराज मोटिवेशनल अवार्ड 2024″ से सम्मानित किया जाएगा। मनीष शर्मा को अब तक मध्य प्रदेश सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र की विभिन संस्थाएं सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सम्मानित कर चुकी है।