टी आई पर वेदर्दी से मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप,देखें वीडियो

जबलपुर। शहपुरा पुलिस थाने में 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात हवलदार लखन निषाद के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने में पदस्थ टीआई प्रवीण घुर्वे ने हवलदार के साथ मारपीट की,उनकी वर्दी फाड़ दी और चश्मा भी तोड़ दिया।
प्रधान आरक्षक लखन निषाद की मानें तो घटना रात करीब पौने बारह बजे की बताई जा रही है। उस समय हवलदार लखन निषाद अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि उसी दौरान टीआई प्रवीण घुर्वे कहीं से आए और बिना किसी स्पष्ट वजह के हवलदार से बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर मारपीट की नौबत आ गई।बताया जा रहा है कि पूरी घटना शाहपुरा पुलिस थाने क्षेत्र में हुई।
प्रधान आरक्षक निलंम्बित
वहीँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 5 सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि थाना शहपुरा अंतर्गत दिनॉक 18-10-26 को अमन ढाबा के पास वाहनों को रोकने हेतु प्रधान आरक्षक लखन निशाद की ड्यूटी लगायी गयी थी जहॉ रात लगभग 11-45 बजे थाना प्रभारी शहपुरा के साथ प्रधान आरक्षक लखन निशाद द्वारा अनुशासनहीनता करने पर लखन निशाद को तत्काल प्रभाव से निलंम्बित करते हुये जांच एसडीओपी पाटन को सौंपी गयी है। जांच परिणाम प्राप्त होने विधि अनुरूप कार्यवाही की जायेगी
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















