मंगलवार को सिहोरा का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह,पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा :नगर मे स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का ऐतिहासिक दशहरा चल समारोह मंगलवार को विजयदशमी पर अपनी गौरवशाली परम्परा के साथ शाम 6 बजे कटरा मोहल्ला से प्रारम्भ होगा जो हिरन नदी खितौला घाट में प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा। जिसको लेकर नगर पालिका एंव स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विसर्जन स्थल पर चाक चौवन्द व्यवस्था

मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप झारिया ने बताया की रात्रि करीब 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हो जाएगा इसको देखते हुए हिरन नदी के घाट में विसर्जन कुंड का निर्माण,पार्किंग व्यवस्था,मझगवां रोड़ से घाट तक सड़क,बिजली की व्यवस्था को दुरस्त कर लिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा विसर्जन हो इसके लिए नगर पालिका ने विसर्जन स्थल पर गोताखोर की टीम के अलावा हाइड्रा की व्यवस्था के साथ मैदानी अमले की तैनाती की है।

*पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ होगा चल समारोह*

मुख्य चल समारोह आज शाम नगर पालिका के सौजन्य से नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा चल समारोह में शामिल प्रतिमाओं की पूजा अर्चना कर कटरा मोहल्ला से शुभारंभ किया जायेगा।परम्परा अनुसार चल समारोह में सबसे आगे जागरुक युवा समिति गढ़िया मोहल्ला की माता महाकाली उसके बाद जयमानस समिति की महाकाली की प्रतिमा रहेगी उसके बाद जिस क्रम में जो प्रतिमा आयेगी उसका पूजन अर्चन कर नम्बर प्रदान किया जायेगा तत्पश्चात नगर में विराजी अन्य प्रतिमा चलेंगी। चल समारोह झंडाबाजार,कालभैरव चौक,सरावगी मोहल्ला,मैना कुआं,हरदौल मंदिर,बाबाताल से होकर हिरन नदी पहुचेगा जहां देर रात तक सभी छोटी बडी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम प्रारम्भ हो जायेगा। सिहोरा थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया की चल समारोह मार्ग सहित अनेक स्थानों पर सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। तथा जगह जगह प्वाइंट बनाये गये है जहां बल तैनात रहेगा।
*क्रम के अनुसार होगा प्रतिमाओं का विसर्जन*
किसी तरह की अनहोनी न हो इसलिए विसर्जन स्थल पर गोताखोर टीम की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पूजन सामग्री को अलग से रखने और शिफ्टवाइज कर्मचारियों की ड्यूटी सुबह से शुरू हो जाएगी। क्रम संख्या के आधार पर समितियों को प्रतिमा विसर्जन का मौका दिया जाएगा जिससे
उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
*अनेक स्थानों पर रहेगी भंडारे की व्यवस्था*
दशहरा चल समारोह में शामिल होने नगर के साथ अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चल समारोह मार्ग सहित झंकार समिति द्वारा शिव मंदिर बाबाताल में देवी जागरण के साथ विशाल भंडारे एंव पानी की व्यवस्था की गई है जो रात भारत चलता रहेगा। कल नवमी के दिन भी देर रात तक भक्तों ने सड़क पर रतजगा किया तथा जगह जगह बंट रहे अनेक प्रकार के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। जिन प्रतिमाओं का बुधवार को विसर्जन होगा उसके लिए भी घाट पर नगर पालिका द्वारा पूर्ण व्यवस्था रहेगी।
*खंगार क्षत्रिय समाज का शस्त्र पूजन आज*
दशहरा के पावन पर्व पर शक्ति पीठ मां गजानन मंदिर पड़रिया धाम पर आज पूर्वाह्न 10 बजे खंगार क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा शस्त्र पूजन का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ठाकुर,रिंकू सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर,जबलपुर जिलाध्यक्ष निधि सिंह राजपूत की उपस्थिति रहेगी । शस्त्र पूजन के पश्चात अतिथियों का उद्बोधन एवं आगंतुक सभी के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है । यह जानकारी खंगार क्षत्रिय समाज के प्रवक्ता युवराज सिंह राजपूत ने दी है ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें