सिहोरा में समय पर नहीँ मिल रही कृषि लाइट,किसानों का खाना पीना हुआ हराम

जबलपुर :एक तरफ तो प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा किसानों की हर सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये गए है,तो वहीं दूसरी तरफ सिहोरा के फनवानी फीडर अंतर्गत आने वाले ग्राम दरौली केवलारी घुुुघरा सहित अन्य ग्राम के किसान कृषि लाईट समय से न मिलने के कारण परेसान हैं।किसानों की मानें तो विगत एक सप्ताह से लाइट के असमय आने के कारण किसान न तो समय पर सो पा रहें है न ही समय पर खाना खा पा रहे हैं,कुलमिलाकर देखा जाये तो बिजली विभाग मनमर्जी के चलते किसानों का खाना पीना हराम हो गया है। तो वहीं विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं।
खाना पीना हुआ हराम
किसानों की मानें तो विगत एक सप्ताह से कृषि लाइट आने का कोई समय नहीं है,लाइट के स्तिथि यह हो गई है की किसान रातभर जागकर लाइट का इंतजार करता है तो वहीं दिन में भी एमपीईबी द्वारा लाइट आने का कोई समय तय नही किया गया,किसानों के बताये अनुसार रात के समय कभी भी एक घँटे के लिए कृषि लाइट आती है तो फिर एक घँटे बाद बन्द हो तो दूसरे दिन कभी भी चालू और कभी भी बंद हो जाती है,ऐसे में किसानो की मांग है की कृषि लाइट को लेकर एमपीईबी एक समय तय करे ताकि किसान होने वाली परेशानियों से बच सके।वहीं इस सबंध में कनिष्ठ अभियंता खितौला ग्रामीण राम चरण तिवारी से दूरभाष पर सम्पर्क करना चाहा तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














