कांवड़ यात्रा पहुंची बैतूल,अग्रवाल समाज ने किया भव्य स्वागत,बोल बम के गूंजे जयकारे

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। सर्वकल्याण, धर्म प्रचार और देशवासियों की खुशहाली की कामना से तप श्री क्लब चिचोली द्वारा 25 वर्ष पूर्व शुरू की गई कांवड़ यात्रा शनिवार शाम को राधाकृष्ण धर्मशाला बैतूल पहुंची। जहां अग्रवाल समाज द्वारा भव्य स्वागत कर फलाहार वितरित किया गया।अग्रवाल समाज बैतूल के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि समाज द्वारा विगत 15 वर्षों से श्री श्री राधाकृष्ण धर्मशाला में ताप्ती जल से भरी कांवड़ का पूजन आरती कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया जाता है तत्पश्चात सभी कांवड़ियों को फलाहार वितरित किया जाता है।आगामी वर्षों में भी यह सेवा निरंतर चलती रहेगी।तपश्री क्लब के अध्यक्ष विजय राठौर ने बताया कि सर्व कल्याण और देशवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर 25 वर्ष पूर्व शुरू की गई यह यात्रा घोघरा घाट भीमपुर के नांदा से प्रारंभ होकर लगभग 120 किलो मीटर की पैदल यात्रा तय करके चिचोली, बैतूल होते हुए छोटा भोपाली पहुंचती है जहां शिव मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। बैतूल में भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था डागा परिवार द्वारा जैन दादावाडी में की जाती है।वहीं पर श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा सैकड़ों कांवड़ियों की तेल मालिश, मरहम पट्टी, दवा वितरण कर चोट आदि के उपचार की निःशुल्क सेवा की जाती है।यात्रा में बोल बम धार्मिक सेवा मंडल तपश्री क्लब चिचोली के विजय राठौर, पप्पू राठौर, राजू कनाठे, विजय डिगरसे, राजेश सोनी, श्याम राठौर, शुभम तायवाडे, धीरज सोनी, अंकित आर्य सहित सैकड़ों कांवड़िए मौजूद थे।श्री राधा कृष्ण धर्मशाला में स्वागत करने वालों में ज्योतिषाचार्य श्रीकांत दीक्षित, प्रमोद अग्रवाल, सदन आर्य, प्रेमशंकर मालवीय, रंजीत शिवहरे, नवनीत गर्ग, भगवती अग्रवाल, राजू अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, प्रवीण गुगनानी, अनिल राठौर, राजेश मदान, संदीप अग्रवाल, अरुण किलेदार, प्रकाश मदान, निखिल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अजय शुक्ला, जगदीश महाराज, अंकित राठौर सहित अन्य सेवाभावी श्रद्धालु मौजूद थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें