स्व सहायता समूह नहीं बल्कि राष्ट्र सहायता समूह है

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव );, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पहले स्वय सहायता समूह की महिलाओ से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधित किया।इसके लिए खंड स्तरीय सह प्रशिक्षण कार्यशाला जनपद पंचायत बहोरीबंद मैं आयोजित हुआ।इस दौरान जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल,मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार,जनपद सदस्य सरवन कोल,कल्पना पटेल उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ किया गया।जिसमे विकासखंड की 800 स्वय सहायता समूह की महिलाए उपस्थित हुई।जिनके द्वारा प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना गया।
प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन मैं महिलाओं के उत्थान, महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर कई बातें की जिसमें महिलाओं के स्वावलंबी बनने पर जोर दिया गया ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने उद्बोधन मैं लखपति दीदी योजना, ड्रोन दीदी योजना एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अन्य योजनाओं का जिक्र किया ।सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा स्व सहायता समूह को राष्ट्र सहायता समूह के नाम से संबोधित किया गया और कहां गया यह हमारे स्व सहायता समूह की महिलाएं स्व सहायता समूह नहीं बल्कि राष्ट्र सहायता समूह बनकर दिखाई हैं।प्रधानमंत्री के इस उद्बोधन का महत्व जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल के द्वारा विधिवत तरीके से स्वय सहायता समूह की महिलाओ को बतलाया गया व नारी शक्ति कैसे आत्मनिर्भर बन  सकती है सरकार द्वारा महिला कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारियां प्रदान की।
इस दौरान जनपद सीईओ अभिषेक कुमार,विकासखंड प्रबंधक अजय पांडेय, सहायक प्रबंधक मोहम्मद तौफीक अहमद , उभय श्रीवास्तव, राजकुमार त्रिपाठी, राजीव खरे ,सद्दाम शाह, नवीन साहू ,एडीओ राकेश रजक, लेखाधिकारी दीनदयाल पटेल , विक्रम सोनी सहित अन्य अधिकारी _कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस ख़बर को शेयर करें