पालीवाल मार्बल माइंस मै क्रेन आपरेटर की संदिग्ध मौत पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद –  खदानों में मजदूरों की सुरक्षा और श्रम कानूनों के पालन को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के डुगरिया निवासी 40 वर्षीय इनोद कुशवाहा की पालीवाल मार्बल माइंस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया है। मृतक खदान में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर पहले स्लीमनाबाद थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और इसके बाद नेशनल हाईवे 30 पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ।

रात 11 बजे हुई घटना, परिजनों को सूचना दिए बिना शव को पहुंचाया अस्पताल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनोद कुशवाहा की मौत शुक्रवार की रात करीब 11 बजे खदान में काम के दौरान हुई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने उन्हें तत्काल सूचना देने के बजाय शव को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचा दिया। परिवार को कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई और अन्य माध्यमों से उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने सवाल उठाया कि आखिर इतनी बड़ी घटना के बाद उन्हें समय पर सूचना क्यों नहीं दी गई,क्या प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा था!

24 घंटे काम कराने का आरोप, श्रम कानूनों के पालन पर सवाल

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि इनोद कुशवाहा से कंपनी में लगातार 24 घंटे तक काम कराया जाता था। यदि यह आरोप सही साबित होता है तो यह श्रमिकों के कार्य समय और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीर मामला है। परिजनों ने मृतक की ड्यूटी का रिकॉर्ड, क्रेन संचालन का लॉग और अन्य दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

मैनेजर मनोज गुप्ता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

परिजनों ने कंपनी के मैनेजर मनोज गुप्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मृतक की मौत के बाद आर्थिक प्रलोभन देकर मामले को दबाने और समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और कंपनी प्रबंधन का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।
थाने के सामने प्रदर्शन के बाद हाईवे पर चक्काजाम मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पहले थाने के सामने शव रखकर विरोध जताया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शव लेकर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।मौके पर एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी व थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा मौक़े पर पहुंचकर  प्रदर्शनकारियों को समझाने और स्थिति सामान्य करने के प्रयास में जुटे रहे।

एफआईआर और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि पालीवाल मार्बल माइंस के जिम्मेदार प्रबंधन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इस पूरे मामले में खदान परिसर के सीसीटीवी फुटेज, क्रेन संचालन के रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर और मृतक के कार्य के घंटों की जांच बेहद जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि घटना के बाद परिजनों को सूचना दिए बिना शव अस्पताल किसके निर्देश पर पहुंचाया गया। इनोद कुशवाहा की मौत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

इनका कहना है – आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद

स्लीमनाबाद क़े पालीवाल मार्बल मै आपरेटर की मौत किस परिस्थितियों मै हुई उसकी जाँच की जा रही है!
मर्ग क़ायम करते हुए मृतक का पीएम करा दिया गया है!
पीएम रिपोर्ट आने क़े बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें