शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर माजिद खान उर्फ मूसा गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर माजिद खान उर्फ मूसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना ओमती में आज दिनांक 15-11-26 को महफूज रहमान उम्र 64 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हुसैन चौक नया मोहल्ला में चाय नास्ता की दुकान चलाता है, मोहल्ले का माजिद मूसा जो आपराधिक प्रवृति व्यक्ति है लगभग 10-15 दिनों से उसकी दुकान से बिना पैसों के सामान ले जाता है तथा दुकान चलाने के लिये गुण्डा टेक्स के रूप में उससे 1 लाख रूपये मांग करता है, रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है, आज सुबह लगभग 6-30 बजे माजिद मूसा उसकी दुकान में आकर गाली गलोज करते हुये गुण्डा टेक्स के रूप में उससे 1 लाख रूपये की मांग करने लगा, रूपये नहीं देने पर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसकी दुकान बंद करा दिया, बेटा जुनैद खान बीचबचाव करने लगा तो बेटे के साथ भी मारपीट कर भाग गया। रिपोर्ट पर आरोपी माजिद मूसा के विरूद्ध अप.क्र. 624/2026 धारा 308(2), 308(5), 296ए, 351(2), 119(1) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे पकड़ में आया शातिर बदमाश 

वहीं पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा तलाश करते हुये आरोपी माजिद खान उर्फ मूसा पिता बाबू खान उम्र 43 साल निवासी पुराने हरिजन थाना के पीछे नया मोहल्ला थाना ओमती को पकडा गया।उल्लेखनीय है कि आरोपी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में अपने साथियों के साथ घटित किये गये अपराधो में अवैध मांग करना, जान से मारने की धमकी देना, मारपीट करना, अवैध वसूली करना, कब्जे में अवैध आर्म्स रखना, अवैध जुआं खेलना एवं खिलाना, घर में घुसकर मारपीट कर भय का वातावरण निर्मित करना, घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देना, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंघन करना, अवैध मादक पदार्थ गांजा का क्रय-विक्रय करना, अवैध शस्त्र कब्जे मे रखना, अवैध रूप से घातक हथियार लेकर विचरण करना जैसे कुल 21 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।आरोपी माजिद खान उर्फ मूसा को थाना ओमती के अपराध क्रमांक 624/2026 धारा 308(2), 308(5), 296(ए), 351(2), 119(1) बीएनएस के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल में निरूध्द कराया गया है।

*उल्लेखनीय भूमिकाः* – शातिर आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल, निरीक्षक  शैलेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक उनि मयंक यादव, सउनि कुंजबिहारी, प्रधान आरक्षक राम सिंह परते, देवेन्द्र उपाध्याय, संतोष, रिम बहादुर, आरक्षक सुजीत, अनुराग की सराहनीय भूमिका रही ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें