सिहोरा के हिरन नदी में दिखी छठ पर्व की रौनक,महिलाओं ने गाये मंगल गीत

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा – छठ पर्व के तीसरे दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को छठ का महत्वपूर्ण दिन था। इसे डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। सूर्यदेव के तेज से शोभित छठ पूजा पर्व पर रविवार की शाम के समय डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही आज व्रतधारी महिलाएं हिरन नदी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर उपवास का समापन करेगी।सनातन धर्म में छठ पूजा बहुत बड़ा पर्व है इसे संतान प्राप्ति,उन्नति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। हर वर्ष कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाए जाने वाले इस पर्व की शुरुआत शुक्रवार से हुई नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह महापर्व चार दिन चलता है जिसका समापन आज सोमवार सप्तमी को सुबह भगवान सूर्य के दूसरे अर्घ्य देने के साथ ही हो जायेगा ।

*पानी में खडे होकर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य*

निर्जला व्रत रखकर छठ पूजा करने वाले व्रतियों ने दूसरे दिन खरना पर शाम को गुड़-चावल की खीर का प्रसाद ग्रहण कर आज छठ पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को गेहूं के आटे और गुड़, शक्कर से बने ठेकुए और चावल से बने भुसबा, गन्ना,नारियल, केला,हल्दी, सेब, फल-फूल के साथ हिरन नदी में पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारी महिलाओं ने घाट पर ही मंगल गीत गाए ।

*छठ व्रत का महत्व*

पौराणिक कथाओं के अनुसार छठी मैया सूर्य देवता की बहन हैं इस त्यौहार के दौरान लोग साफ अच्छे कपड़े पहनकर सूर्य देव की पूजा करते हैं तथा पूरा परिवार साथ में सूर्य देव की पूजा-प्रार्थना करता है महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं और संतान की समृद्धि,दीर्घायु की कामना के लिए परिवार सहित सूर्यदेव और छठी मैया की अराधना करती है।

*आधा सैकडा़ से अधिक परिवार पहुचें*

छठ की पूजा करने खितौला में नृसिंह मंदिर के पास हिरन नदी के घाट पर इस बार श्रद्वालुओं की भारी भीड देखने को मिली।हर वर्ष बिहार सहित उत्तर भारतीयों परिवारो संख्या बढ़ने के कारण इस वर्ष सिहोरा खितौला के लगभग दर्जनों परिवार पहुचें इस बार पूजा करने और अच्छी साफ सफाई प्रकाश आदि व्यवस्था के लिए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के साथ नगर पालिका,पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें