अवैध तरीके से किसान न करें बिजली का उपयोग ले टीसी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – रबी सीजन का कृषि कार्य शुरु हो चुका है!वही बिजली का उपयोग किसान चोरी छिपे अवैध रूप से न करें इसके लिए विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है!शनिवार को तेवरी विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत बिजली बिल बसूली के लिए सघन अभियान कृषि अस्थाई कनेक्शनों की चेकिंग का चलाया गया !अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में कार्यपालन अभियंता एवं उपसंभाग के सहायक अभियंता एवं कनिष्ट अभियंता द्वारा पांच टीम बनाकर अभियान चलाया गया!अभियान के तहत खिरहनी, पौनिया, गुदरी ,तेवरी, बडखेड़ा, लखन वारा में 25 बड़े बकायादारों के कुल 85 हजार रूपये की राशि जमा कराई गई! विद्युत कनेक्शन में अनियमितता पाए जाने में कार्य वही करते हुए पंचनामा बनाये गए!सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बताया कि किसान चोरी छिपे अवैध रूप से कृषि कार्य क़े लिए बिजली उपयोग न करें, किसान टीसी लें लें!नहीं तो चेकिंग क़े दौरान अवैध बिजली का उपयोग करते पाए गए तो फिर कार्रवाई की जायेगी!शनिवार को चेकिंग क़े दौरान 77 अस्थाई कृषि पम्पो की चेकिंग क़े दौरान 32 उपभोक्ताओं से 2 लाख 65 हजार की राशि वसूली गईं ओर 8 पंचनामा भी बनाये गए!इस दौरान सहायक अभियंता डी आर डाबर,कनिष्ट अभियंता संतराम पनिका,आनंद प्रजापति सहित विद्युत अमले की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















