सैकड़ों गौभक्तों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपर कलेक्टर को सौंपा एक लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर शहर में विशाल प्रार्थना यात्रा निकाली गई। सैकड़ों गौभक्त हाथों में झंडे, तख्तियां और बैनर लेकर शांतिपूर्वक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां अपर कलेक्टर वंदना जाट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक लाख हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपा गया।

अभियान के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि यात्रा से पहले शहीद दीपक यादव चौक सदर में गोमाता और नंदी का पूजन कर श्रीराम जयराम जय जयराम मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। सुबह 11 बजे शंखनाद के साथ यात्रा शुरू हुई। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की झांकी, गोमाता-बछड़े का स्वरूप तथा बैलगाड़ी पर रखा हस्ताक्षर पत्र यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच जिलेभर से आए श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।अभियान के जिला प्रभारी गिरीश खंडेलवाल ने बताया कि देशभर में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर एकत्र कर ज्ञापन भेजे जा रहे हैं। ज्ञापन में गोहत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा केंद्रीय गो-चारा नीति लागू करने सहित 30 से अधिक मांगें रखी गई हैं।ज्ञापन सौंपने के दौरान संत सर्वेंद्र दासजी, प्रमोद शुक्ला महाराज, धर्मप्रकाश महाराज, प्रमोदानंद महाराज, रामआशीष दास, मुकेश दास, गोविंददास महाराज, रूपलाल रघुवंशी महाराज, दिलीप अग्रवाल महाराज, अभियान प्रभारी गिरीश खंडेलवाल, समाजसेवी राजीव खंडेलवाल, बलराम जसूजा, बलवंत मदान, राजेश मदान, विजय हारोड़े, रविशंकर पारखे, संजय शुक्ला, दुर्गेश दुबे, प्रकाश गोठी, राजेश मेहता, श्रीमती ममता खंडेलवाल, श्रीमती राखी खंडेलवाल, सरपंच प्रियंका ठाकुर, दीपक कपूर, उत्पल शुक्ला, उत्तम गायकवाड़, नारायण जसूजा, मनोज वर्मा, संजय पाल, डोरेलाल मालवीय, प्रभुदयाल सोनारे, आशीष साहू, सुभाष महस्की, कैलाश सोनी, मिथुन चिरपाटला, अखिलेश सिंह, दीपक अटलानी, दीपक पाल, दीपक मालवी, युवराज मालवीय, योगेश रोचलानी, अनिल यादव, इंदल यादव सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें