ग्वारीघाट नर्मदा तट पर हुआ भव्य दीपोत्सव समारोह

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर,अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर पर सोमवार की शाम लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देशन में ग्‍वारीघाट में दीपोत्‍सव का आयोजन किया गया। दीपोत्‍सव के इस भव्‍य कार्यक्रम में मंत्री  सिंह ने कहा कि अयोध्‍या में  रामलला का विराजमान होना एक ऐतिहासिक अवसर है। जो 550 वर्ष की प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्री राम अपने स्‍थान पर विराजमान हुये। प्रभु  राम हमारे रोम-रोम में है। उन्‍होनें कहा कि पहली बार दीपावली भगवान श्री राम लंका विजय कर अयोध्‍या वापस आने पर मनाई गई थी। आज श्री रामलला अयोध्‍या में विराजमान हुये इस खुशी में पूरे देश में दीपोत्‍सव मनाया जा रहा है। जबलपुर में भी राममय वातावरण में पुण्‍य सलीला नर्मदा तट ग्‍वारीघाट में 51 हजार दीप प्रज्‍वलित कर भव्‍य दीपोत्‍सव मनाया गया। इस अदभुत विहंगम दृश्‍य के हजारो श्रद्धालु साक्षी बने। इसके लिये उन्‍होनें सभी को कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मंत्री श्री सिंह के साथ ही संत शिरोमणी श्री गिरीजानंद सरस्‍वती महाराज, अशोकानंद महाराज सहित अन्‍य संतगण, विधायक अभिलाष पांडे,  नीरज सिंह, पूर्व विधायक  हरेन्‍द्रजीत सिंह बब्‍बू,  रानू तिवारी तथा कलेक्‍टर  दीपक सक्‍सेना, पुलिस अधीक्षक  आदित्‍य प्रताप सिंह व अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संस्कारधानी वासियों द्वारा मां नर्मदा की महा आरती मे भागीदारी की गई। इस अवसर पर उत्‍साही जनों द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई।


इस ख़बर को शेयर करें