एकाउटिंग डेटा में कूटरचना और फर्जी जीएसटी बिलिंग,ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

जबलपुर:8.5 करोड़ रुपये की धोखाधडी के मामले में एकाउण्टेंट और सह आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक दीपांशू दीक्षित (प्रोपराइटर – महादेव फार्मा, शास्त्री ब्रिज, जबलपुर), एवं अन्य 07 (1) मेसर्स यूनिक ट्रैड एण्ड कंपनी प्रोपराईटर आशीष कोटवानी पिता अशोक कोटवानी, एकांउंटेंट निवासी-प्लाट नं-40, स्कीम नं-41, स्वामी विवेकानंद वार्ड, एकता चैक विजय नगर, जबलपुर (2) निखिल इंटरप्राइजेज प्रोपराइटर निखिल कोटवानी पिता अशोक कोटवानी, विजय नगर, जबलपुर (3) मधुश्री मेटल प्रोपराइटर अशोक कोटवानी पिता चैईथराम कोटवानी (4) महाकाल मेटल प्रोपराइटर श्रीमती जसमीत कोटवानी पत्नि आशीष कोटवानी प्लाट नं-40, स्कीम नं-41, स्वामी विवेकानंद वार्ड, एकता चैक विजय नगर, जबलपुर (5) योगेश साहू, एकांउंटेंट निवासी-337, संजय गांधी नगर, सदर बाजार जबलपुर द्वारा मार्च 22 से दिसम्बर 25 तक उक्त गडबड झाला किया.. प्राप्त शिकायत एवं जाँच उप पुलिस अधीक्षक शस्वर्ण जीत सिंह धामी, ई.ओ.डब्ल्यू. इकाई जबलपुर द्वारा की गई। जाँच के दौरान स्टेट टैक्स (जी.एस.टी.) विभाग, जबलपुर से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन एवं साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण करने पर 8.5 करोड़ का घोटाला उजागर हुआ.
*ऐसे दिया अपराध को अंजाम*
जाँच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने आवेदकों का विश्वास अर्जित कर उनके कंप्यूटरों से स्क्रीन-शेयरिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से MARG सॉफ्टवेयर का डेटा अनधिकृत रूप से अपने कंप्यूटरों में प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त जी.एस.टी. रिटर्न फाइलिंग के नाम पर आवेदकों के मोबाइल नंबरों पर प्राप्त होने वाले ओ.टी.पी. भी हासिल कर लिए जाते थे।
*फर्जी बिलिंग व आई.टी.सी. का दुरुपयोग*
दिनांक मार्च 22 से दिसम्बर 25 के मध्य आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीदी-बिक्री अथवा व्यावसायिक लेनदेन के, आवेदिका की फर्म के बिलों व इलेक्ट्रॉनिक डेटा में अवैध फेरबदल किया। आरोपियों ने आवेदकों की फर्मों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) आंकड़ों एवं फर्जी टर्नओवर को अपनी तथा अपने परिजनों के स्वामित्व वाली फर्मों में फर्जी रूप से हस्तांतरित कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया और आवेदकों को ₹8,68,30,286/- की आर्थिक क्षति पहुँचाई।
*इन धाराओं मे प्रकरण पंजीबद्ध*
वहीं जाँच उपरांत उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल इकाई जबलपुर द्वारा दिनांक 27/11/2026 को अपराध क्रमांक 119,120,121,122,123,124,125,126/2026 (कुल 08), अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 316(2) (आपराधिक न्यासभंग), 318(4) (धोखाधड़ी), 336(3) (कूट-रचना), 338 (मूल्यवान प्रतिभूति की कूट-रचना), 340(2) (कूटरचित इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख का उपयोग) एवं 61(2) (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















