राखी में चोरों के हौसले बुलंद, छह माह में 10 से 12 चोरी की घटनाएं

(अरविंद हल्दकार) राखी (कटनी)। ग्राम पंचायत राखी एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे चोरों के कारण लोगों में भय का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के बीच सवाल उठने लगे हैं।ताजा मामला कल रात का बताया जा रहा है, जब बिंद्रावन हल्दकार के यहां चोरों ने घर में कीमती सामान नहीं मिलने पर धान की कट्टी ही चोरी कर ली। घटना से संबंधित संदिग्ध की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले रतन हल्दकार के यहां लगभग एक-एक माह के अंतराल में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं राममिलन नायक, अज्जू यादव एवं गुड्डा यादव के यहां भी चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग छह माह के भीतर गांव में करीब 10 से 12 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद अभी तक चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और ऐसी वारदातों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों का सवाल है कि जब गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और संदिग्धों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, तो फिर चोरों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही है?ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए, रात्रि गश्त बढ़ाई जाए तथा पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की भी गंभीरता से जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी की जाए।अब देखना यह होगा कि लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाता है और ग्रामीणों को चोरी की वारदातों से राहत मिल पाती है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















