समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जिले में 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा। पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर जिले में 85 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें 49 गोदाम स्तरीय केंद्र शामिल हैं, जिनमें से 7 केंद्र ओपन कैप के माध्यम से संचालित होंगे, जबकि 36 केंद्र समिति स्तरीय होंगे। इन केंद्रों पर 20 जनवरी 2027 तक धान का उपार्जन किया जाएगा।शासन द्वारा इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
*तहसीलवार निर्धारित किए गए उपार्जन केंद्र*
जारी आदेश के अनुसार कटनी तहसील में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित जरवाही द्वारा पिपरौंध उपार्जन केंद्र पर श्री कृष्णा वेयरहाउस-66, सिंघनपुरी केंद्र पर किसान सहकारी विपणन समिति बड़वारा द्वारा सतगुरु वेयरहाउस सिंघनपुर, पहाड़ी केंद्र पर प्राथमिक कृषि साख समिति पहाड़ी द्वारा मां शारदा वेयरहाउस-146 तथा हीरापुर कौड़िया केंद्र पर मां शारदा वेयरहाउस-135 में धान की खरीदी की जाएगी।कटनी नगर तहसील में मुड़वारा केंद्र पर वृहताकार कृषि साख सहकारी समिति कटनी द्वारा अन्नपूर्णा वेयरहाउस, चाका बायपास और कुठला केंद्र पर सांवरिया वेयरहाउस में खरीदी होगी। इसी प्रकार कन्हवारा केंद्र पर प्राथमिक कृषि साख समिति कन्हवारा द्वारा श्यामभवी वेयरहाउस पिलौजी, कैलवाराकला केंद्र पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चाका कैलवारा द्वारा एसएस जैन वेयरहाउस, कैलवारा चाका रोड तथा चाका केंद्र पर श्रीजी वेयरहाउस कैलवाराकला में धान का उपार्जन किया जाएगा।ढीमरखेड़ा तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति खमतरा द्वारा खमतरा एवं कटरिया, प्राथमिक कृषि साख समिति झिन्ना पिपरिया द्वारा झिन्ना एवं खाम्हा, प्राथमिक कृषि साख समिति मुरवारी द्वारा मुरवारी, प्राथमिक कृषि साख समिति ढीमरखेड़ा द्वारा ढीमरखेड़ा एवं पौड़ी कला तथा प्राथमिक कृषि साख समिति दशरमन द्वारा दशरमन एवं गोपालपुर उपार्जन केंद्रों पर खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख समिति पानउमरिया द्वारा उमरियापान केंद्र पर कृषि उपज मंडी उमरियापान तथा कुड़वारी केंद्र पर खरीदी होगी। वहीं प्राथमिक कृषि साख समिति सिलौंडी द्वारा कचनारी एवं सिलौंडी तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति देवरीमंगैला द्वारा देवरी एवं टोला उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की जाएगी।बड़वारा तहसील में किसान सहकारी विपणन समिति बड़वारा द्वारा लखाखेरा केंद्र पर शिवरजिया वेयरहाउस केंद्र क्रमांक-1 में खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी अमाड़ी द्वारा अमाड़ी केंद्र पर मार्कफेड ओपन कैप मझगवां, प्राथमिक कृषि साख समिति बड़वारा द्वारा बड़वाराकला केंद्र पर हीरादेवी वेयरहाउस तथा कजिया केंद्र पर खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बी. कला द्वारा विलायतकला केंद्र पर लक्ष्य वेयरहाउस केंद्र विलायतकला-एक और वामिका वेयरहाउस केंद्र विलायतकला-दो में धान की खरीदी होगी।इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति नन्हवारासेजा द्वारा नन्हवारासेजा केंद्र पर मार्कफेड ओपन कैप मझगवां तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बसाड़ी द्वारा बसाड़ी केंद्र पर आरस फूड प्रोडक्ट वेयरहाउस केंद्र अमाड़ी क्रमांक-1 और निगहरा केंद्र पर मार्कफेड ओपन कैप मझगवां में खरीदी की जाएगी।बरही तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति पिपरियाकलां द्वारा पिपरियाकलां केंद्र पर ललितराज वेयरहाउस तथा बगैहा केंद्र पर प्रतिष्ठा वेयरहाउस में धान खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बरही द्वारा बरही केंद्र पर कृषि उपज मंडी बरही तथा प्राथमिक कृषि साख समिति खितौली द्वारा करौंदीखुर्द केंद्र पर खरीदी की जाएगी।बहोरीबंद तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति हथियागढ़ द्वारा हथियागढ़ केंद्र पर तथा बचैया केंद्र पर रूपनाथ वेयरहाउस-53 में धान खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति कूड़न द्वारा कूड़न केंद्र पर वृहत्ताकार सहकारी समिति बहोरीबंद गोदाम-12 तथा किवलारी केंद्र पर मनरेगा ओपन कैप बहोरीबंद में खरीदी की जाएगी।प्राथमिक कृषि साख समिति देवरीखरगवां द्वारा देवरीखरगवां केंद्र पर डीएम वेयरहाउस-49, ग्राम बहोरीबंद तथा पथराड़ी पिपरिया केंद्र पर खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बहोरीबंद द्वारा बहोरीबंद केंद्र पर सावित्री सिंह वेयरहाउस-122, ग्राम सनकुई तथा सिदुरसी केंद्र पर अरुण प्रताप वेयरहाउस-138, ग्राम सनकुई में धान खरीदी की जाएगी।इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख समिति बाकल द्वारा बाकल एवं मसंन्धा, महाकाल विपणन सहकारी समिति मर्यादित बहोरीबंद द्वारा खमतरा बाकल केंद्र पर डीबी वेयरहाउस, ग्राम बरही बाकल रोड, प्राथमिक कृषि साख समिति कुआं द्वारा कुआं केंद्र पर सरस्वती वेयरहाउस क्रमांक-1 तथा प्राथमिक कृषि साख समिति सिहुड़ी द्वारा सिहुड़ी केंद्र पर खरीदी होगी।प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति इमलिया द्वारा इमलिया एवं कूड़ा, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चांदनखेड़ा द्वारा चांदनखेड़ा तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सलैया (पटौरी) द्वारा सलैया कला केंद्र पर धान खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बरही बाकल द्वारा बरही बाकल केंद्र पर मनरेगा ओपन कैप बहोरीबंद में खरीदी होगी।रीठी तहसील में कृषि विपणन सहकारी समिति मर्यादित रीठी द्वारा बड़खेरा केंद्र पर महावीर वेयरहाउस-142, परौहा पिपरिया तथा डांग केंद्र पर रूचि वेयरहाउस सीडब्ल्यूसी में खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बिलहरी द्वारा बिलहरी केंद्र पर श्री कृष्णा वेयरहाउस तथा मोहास केंद्र पर रीठी कृषि उपज मंडी में खरीदी होगी।प्राथमिक कृषि साख समिति बड़गांव द्वारा बड़गांव केंद्र पर श्याम श्री वेयरहाउस केंद्र बड़गांव क्रमांक-1 तथा गुरजीकला केंद्र पर खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तिलगवां द्वारा तिलगवां एवं रीठी केंद्रों पर रीठी ओपन कैप में धान खरीदी होगी। इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बकलेहटा द्वारा बकलेहटा, प्राथमिक कृषि साख समिति रैपुरा द्वारा रैपुरा केंद्र पर जय किसान वेयरहाउस सीडब्ल्यूसी-58 तथा प्राथमिक कृषि साख समिति देवगांव द्वारा देवगांव केंद्र पर साईं राम वेयरहाउस-140 में खरीदी की जाएगी।विजयराघवगढ़ तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति कांटी (अमाड़ी) द्वारा कांटी केंद्र पर श्री मारुति वेयरहाउस केंद्र कांटी क्रमांक-1, प्राथमिक कृषि साख समिति जिवारा द्वारा जिवारा केंद्र पर सरगम वेयरहाउस तथा प्राथमिक कृषि साख समिति देवराकला द्वारा देवराकला केंद्र पर रिया वेयरहाउस-105 में खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति बि.ग. द्वारा विजयराघवगढ़ केंद्र पर, प्राथमिक कृषि साख समिति सिंगोड़ी द्वारा सिंगोड़ी केंद्र पर निर्धारित स्थल तथा उबरा केंद्र पर अन्नपूर्णा वेयरहाउस डोकरिया-133 में धान खरीदी की जाएगी।इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अमहेटा द्वारा अमहेटा केंद्र पर मां शारदा वेयरहाउस-139, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सलैया कोहारी द्वारा कारीतलाई एवं सलैया कोहारी केंद्रों पर खरीदी होगी। प्रियदर्शनी विपणन सहकारी समिति विजयराघवगढ़ द्वारा धवेया केंद्र पर विजयनाथ वेयरहाउस-143 तथा बंजारी केंद्र पर धान का उपार्जन किया जाएगा।स्लीमनाबाद तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति तेवरी द्वारा तेवरी केंद्र पर एकता वेयरहाउस-17, ग्राम पड़वार में खरीदी होगी। प्राथमिक कृषि साख समिति स्लीमनाबाद द्वारा स्लीमनाबाद केंद्र पर एसडब्ल्यूसी-50 भोलाराम वेयरहाउस तथा भूला केंद्र पर राधे कृष्ण वेयरहाउस यूनिट-2 में खरीदी की जाएगी। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धरवारा द्वारा धरवारा तथा महाकाल विपणन सहकारी समिति मर्यादित बहोरीबंद द्वारा जुजावल केंद्र पर नरसिंह वेयरहाउस-93, ग्राम जुजावल में धान खरीदी होगी।इसी प्रकार प्राथमिक कृषि साख समिति पडरभटा द्वारा पडरभटा केंद्र पर शिवशक्ति वेयरहाउस-47, ग्राम पडरभटा, प्राथमिक कृषि साख समिति धुरी द्वारा धुरी केंद्र पर ओम साईराम वेयरहाउस-80, ग्राम सलहना तथा प्राथमिक कृषि साख समिति कौड़िया द्वारा कौड़िया केंद्र पर नर्मदांचल वेयरहाउस कौड़िया में धान की खरीदी की जाएगी।
*सप्ताह में पांच दिन सुबह 8 से शाम 8 बजे तक होगी खरीदी*
जारी आदेश के अनुसार उपार्जन केंद्रों पर सोमवार से शुक्रवार तक सप्ताह में पांच दिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। अपरिहार्य कारणों से निर्धारित कार्यदिवसों में जिन किसानों की उपज की तौल नहीं हो सकेगी, उनकी तौल शनिवार को की जाएगी।उपार्जन केंद्रों के संचालन के लिए आवश्यक भौतिक एवं मानव संसाधनों की व्यवस्था संबंधित केंद्र संचालन संस्था को करनी होगी। प्रत्येक केंद्र पर एफएक्यू गुणवत्ता के नमूने प्रदर्शित करने के साथ गुणवत्ता संबंधी बैनर लगाना अनिवार्य होगा। गुणवत्ता सर्वेयर एप में सर्वेयर अथवा केंद्र प्रभारी का नाम और मोबाइल नंबर भी पंजीकृत करना होगा। नॉन-एफएक्यू गुणवत्ता की धान अस्वीकृत कर किसानों को उपज की गुणवत्ता सुधारने के लिए समझाइश दी जाएगी। साथ ही अमान्य उपज का नमूना सुरक्षित रखना भी अनिवार्य होगा।
*ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के बाद ही बेच सकेंगे धान*
किसान ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से धान विक्रय के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकेंगे। स्लॉट की वैधता सात कार्य दिवस निर्धारित की गई है। उपार्जन के अंतिम 10 दिनों को छोड़कर किसान स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे।समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए केंद्र पर सबसे पहले किसान की तौल पर्ची जारी की जाएगी। इसके बाद ई-उपार्जन पोर्टल पर खरीदी की प्रविष्टि के दौरान विक्रेता किसान अथवा उसके नॉमिनी और उपार्जन केंद्र प्रभारी का आधार ई-केवाईसी सत्यापन ओटीपी अथवा बायोमेट्रिक के माध्यम से किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही खरीदी गई धान की मात्रा की प्रविष्टि और खरीदी देयक जारी किया जा सकेगा। इसके बाद ही किसान से की गई खरीदी मान्य होगी।
*बारदानों के वजन और सिलाई के लिए निर्धारित मानक*
धान की भरती 40 किलोग्राम के मानक के अनुसार की जाएगी। इससे अधिक मात्रा की तौल बोरे में नहीं की जा सकेगी। नवीन जूट के बारदानों का मानक वजन 580 ग्राम तथा पुराने उपयोग किए गए जूट के बारदानों का वजन 500 ग्राम निर्धारित किया गया है।प्रत्येक बोरे पर नीले रंग से निर्धारित प्रारूप में 18×18 इंच की स्टेंसिल लगाना अनिवार्य होगा। बारदानों की सिलाई प्राथमिकता के आधार पर विद्युत चालित मशीन से नीले रंग के धागे द्वारा डबल सिलाई में की जाएगी।उपार्जन समाप्त होने के बाद केंद्रों पर उपलब्ध तथा उपयोग में नहीं लाए गए सभी क्षतिग्रस्त और शेष नए बारदानों को संबंधित उपार्जन एजेंसी द्वारा यथासंभव 15 दिनों के भीतर प्राप्त किया जाएगा। क्षतिग्रस्त बारदानों की जानकारी प्राप्ति के अधिकतम 10 दिनों के भीतर पंचनामा सहित अभिलेख में दर्ज करानी होगी।
*बारिश से धान खराब होने पर संबंधित समिति होगी जिम्मेदार*
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपार्जन केंद्रों पर धान के स्कंध के स्टैक नहीं लगाए जाने की स्थिति में असामयिक वर्षा से धान खराब होने का उत्तरदायित्व संबंधित उपार्जन समिति का होगा। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर उनका श्रेणीकरण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र प्रभारी को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी और फोटोग्राफ भारत सरकार के पोर्टल PCSAP.IN पर अपलोड करने होंगे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















