18 साल के लड़के ने 17 साल की लड़की से किया था विवाह, माता- पिता पर मामला दर्ज

जबलपुर:नाबालिको के बालविवाह को रोकने के लिये कोई कदम न उठाने पर लडके व लडकी के माता पिता के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना ग्वारीघाट अंतगर्त पोलीपाथर मे बाल विवाह होने की सूचना पर परियोजना अधिकारी महिला एवं बालविकास विकेश कुमार राय के हमराह पोलीपाथर मे दबिश दी गयी थी जिसके उपरांत परियोजना अधिकारी महिला एवं बालविकास विकेश कुमार राय द्वारा लिखित शिकायत की गयी कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुयी कि दिनंाक 23-11-26 को पोलीपाथर सफेद कुआ ग्वारीघाट में बाल विवाह आयोजित हो रहा है सूचना पर बाल विवाह रोकथाम हेतु सैक्टर पयर्वेक्षक श्रीमति लता नेताम, सम्बंधित आंगनवाडी कायर्क्रतार् व पुलिस बल के साथ बताये स्थान पर पहुंचे जहाॅ ज्ञात हुआ कि 18 वषिर्य लडके एवं 17 वषिर्य लडकी ने स्वयं से विवाह कर लिया है।
माता पिता पर मामला दर्ज
वहीं पुलिस को लडके एवं लडकी के माता पिता ने पूछताछ पर बताया कि 18 वषिर्य लडका एवं 17 वषिर्य लडकी दिनाॅक 13-11-26 को मैहर चले गये थे जहाॅ से विवाह कर दिनाॅक 16-11-26 को वापस आये है। दोनों ने बिना बताये स्वयं शादी कर ली एवं दोनो एक साथ रह रहे है।जांच मे यह तथ्य भी आया कि दोनों के माता पिता को ज्ञात है कि दोनों की आयु विवाह की निधार्रित आयु से कम थी, एैसे मे दोनों के माता पिता का दायित्व था कि दोनो के बालविवाह को रोकने के लिये आवश्यक कदम उठाते लेकिन दोनो के माता पिता द्वारा बालविवाह रोकने के लिये कोई कदम नहीं उठाये। विवाह की जानकारी होने के बाद भी दोनों को साथ मे रहने दिया गया एवं इस सम्बंध मे पुलिस अथवा सक्षम अधिकारी को भी सूचना नहीं दी गयी। जांच पर दोनो के माता पिता के विरूद्ध बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम की धार 11, 11(1) का अपराध पंजीबद्ध कर कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















