सभी को मानवता के पथ पर चलना सिखाती है गीता,राघवदेवाचार्य जी महाराज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप गीता जयंती पर बुधवार को गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रेक्षाग्रह में अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जगद्गुरु संत श्री राघवदेवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा विजयश्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के सहयोग से किया गया। स्‍वामी राम भारती जी, स्‍वामी सुदर्शन दास जी महाराज, विधायक  नीरज सिंह, डॉ. जितेंद्र जामदार एवं डॉ. अखिलेश गुमास्ता कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि थे।

श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों की सामूहिक प्रस्तुति

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलन से हुआ। मंचासीन अतिथियों के स्वागत के बाद छात्राओं द्वारा गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों की सामूहिक प्रस्तुति ने सदन में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर गीता परिवार के सदस्यों द्वारा गीता के उपदेशों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

विभिन्न मत, पंथ और परम्पराओं से परे गीता

अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव को संबोधित करते हुए संत श्री राघवदेवाचार्य जी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गीता के उपदेशों को मानव जीवन से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न मत, पंथ और परम्पराओं से परे गीता सभी लोगों को मानवता के पथ पर चलना सिखाती है। राघवदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि जहां गीता में महाभारत की शुरुआत में अर्जुन के हृदय में उपजने वाले शोक और समस्त जिज्ञासाओं का वर्णन प्राप्त होता है, वहीं भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया दिव्य ज्ञान भी इसमें समाहित है। इस अवसर पर उन्होंने भक्तियोग और श्रीमद् भगवत गीता के उपदेशों और महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  नीरज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों पर अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव आज प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गोवर्धन पूजा और गीता महोत्सव जैसे कार्यक्रमों की शासकीय स्तर पर शुरुआत कर प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता को स्कूल शिक्षा में शामिल करने की शुरुआत भी शासन द्वारा की गई है।
समाजसेवी डॉ जितेंद्र जामदार ने अपने संबोधन के दौरान प्रेक्षागृह में उपस्थित नागरिकों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि गीता एक व्यावहारिक ग्रन्थ है। यह अनुकरणीय है, वैश्विक है और विश्व की एक अदभुत धरोहर है। डॉ जामदार ने सभी लोगों से श्रीमद्भागवत गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारने की बात भी कही।
अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव का विश्‍व शांति कल्‍याण मंत्र के साथ समापन हुआ। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् के सीईओ हेमन्त सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, विजयाश्री ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमेन राजेश स्थापक, श्रीमती अर्चना सिसोदिया, , राज्‍य वन अनुसंधान संस्‍थान के वैज्ञानिक डॉ. अनिरूद्ध, प्रोफेसर रेना तिवारी, श्री योगेश अग्रवाल, डॉ. नर्मदा प्रसाद शर्मा एवं सीता राम दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्वतजन एवं संस्‍कृत विद्यालयों के आचार्यगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजयाश्री ग्रुप ऑफ इंस्‍टीट्यूशंस के पुष्‍पेन्‍द्र पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री कृष्‍ण कुमार उमरे ने किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें