यातायात व्यवस्था को लेकर जबलपुर शहर में हटाये जा रहे अतिक्रमण 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :शहर की यातायात व्यवस्था सुगम, सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही लगातार विगत 7 दिनों से की जा रही है ।गौरतलब है की पुलिस महनिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर अनिल सिंह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर  तुषार कांत वि़द्यार्थी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में शहर की यातयात व्यवस्था सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाये रखने हेतु कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) तथा नगर निगम कमिश्नर श्रीमति प्रीति यादव (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जबलपुर पुलिस तथा नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा विगत 1 सप्ताह से लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ की जा रही है।

तिराहे-चौराहों पर अतिक्रमण

आलम यह है की प्रमुख तिराहे-चौराहों पर अतिक्रमण कर सब्जी, फल, चाट, चाय पान के ठेले, गुमटियॉ लगा लिये जाते हैं,साथ ही मार्केट एरिया मे दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे दुकान का सामान लगा दिया जाता है जिससे आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनॉक 29-8-24 को गोरखपुर बाजार से छोटी लाईन फाटक, मॉडल रोड, तीन पत्ती, मालवीय चौक, बडा फुहारा, मिलौनीगंज, छोटा फुहारा, दमोहनाका तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ की गयी।
आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाहियॉ निरंतर जारी रहेंगी ताकि संस्कारधानी वासियों को आवागमन में परेशानियों के सामाना न करना पडे।

ये रहे मौजूद

वहीँ उक्त कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  प्रदीप कुमार शेण्डे एवं अतिक्रमण दस्ता प्रभारी नगर निगम सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी श्री सागर बोरकर के नेतृत्व मे की जा रही है। कार्यवाही के दौरान यातायात थानों में पदस्थ सम्बंधित क्षेत्र के उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, तथा सम्बंधित थानों के नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, बल के साथ तथा नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहते है।

संस्कारधानी वासियों पुलिस अधीक्षक की अपील 

वहीँ पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह  ने संस्कारधानी वासियों से विनम्र अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू रूप से संचालित किये जाने के लिये की जा रही कार्यवाही में सहयोग करें।

 


इस ख़बर को शेयर करें