मुक्तिधाम की भूमि पर अतिक्रमण,अंतिम संस्कार करने गांव मे नही भूमि,अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कर रहे कब्जा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– गांवों का सर्वागीण विकास हो सके इसके लिए सरकार द्वारा तमाम प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है।लेकिम धरातल पर उनका क्रियान्वयन सही तरीके से नही हो रहा है।जिससे वर्तमान समय मैं भी विकास को कई गांव मोहताज है।ताजा मामला ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के आश्रित ग्राम ब्रजधाम कोहका का सामने आया है।जहां पर प्रमुख रूप से गांव मे अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम की आवश्यकता है।ग्रामीण गिरजा यादव, गुलाब यादव, महेश यादव, बुल्ली यादव,राजकुमार यादव, सूरज यादव, मदन यादव,संजय यादव ,रामनारायण यादव,अरविंद हळदकार,राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र हळदकार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव मैं अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम नही बना है।मुक्तिधाम के अभाव मैं अंतिम संस्कार करने बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सबसे ज्यादा समस्या वर्षा काल के समय होती है।जिस स्थल मैं पीढ़ियों से अंतिम संस्कार होता आया है वह सरकारी भूमि है।लेकिन इन दिनों भूमाफियों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया।
भू माफियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर सरकारी भूमि का विक्रय करवा रहे है!अतिक्रमण हो जाने से गांव मे अब कही भी भूमि नही बची जिससे अन्तिम संस्कार हो सके।
इस स्थिति गांव के लोग अंतिम संस्कार करने कहा जाए यह सबसे बडी समस्या है।
विधायक की घोषणा के बाद भी अब तक नहीं हो सका मुक्तिधाम का निर्माण
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2024 मे माघ मास मैं बसन्तोत्सव पर्व के दौरान विधायक प्रणय पांडेय गांव आये हुए थे।जहां विधायक से मुक्तिधाम की मांग की गई।
जिस पर विधायक ने गांव मे मुक्तिधाम का निर्माण हो इसके ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच व सचिव को निर्देशित किया था।लेकिन अब तक मुक्तिधाम नहीं बन सका हैं!
यदि अब जल्द ही उक्त शासकीय भूमि के खसरा नम्बर 699 से अतिक्रमण हटवाकर मुक्तिधाम नही बनाया गया तो ग्रामीणजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पंचायत विभाग ने जारी किये स्पष्ट निर्देश लेकिन नहीं दिख रहा असर
हाल ही मै पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के द्वारा स्पष्ठ आदेश जारी किये गये है कि जिन गाँवों मे अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम नहीं है!वहाँ प्राथमिकता के साथ मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाये!लेकिन स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत के द्वारा जो मूलभूत जरूरतें है उनको लेकर कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है!इस संबंध मे ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद प्रभारी सचिव चंद्रभान चौधरी का कहना था कि मुक्तिधाम निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गईं हैं!मुक्तिधाम के शेड के लिए टीएस -एएस उपयंत्री के द्वारा जारी किया जाना हैं!टीएस -एएस जारी होते ही मुक्तिधाम का शेड बनकर तैयार हो जायेगा!
इनका कहना है- आकाशदीप नामदेव तहसीलदार स्लीमनाबाद
ग्राम कोहका मैं मुक्तिधाम स्थल पर अतिक्रमण होने का मामला प्रकाश मै है।
उक्त स्थल पर मुक्तिधाम बन सके इसके लिये मौके स्थल का निरीक्षण किया जाएगा व अतिक्रमण हटाने की कारवाई की जावेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















