खितौला इसाफ स्माल फायनेंस बैंक डकैती मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :खितौला के इसाफ स्माल फायनेंस बैंक में डकैती डालकर सोना लूट कर ले जाने वाले आरोपियों से सोने को विक्रय करने एवं परिवर्तित स्वरुप में अपने पास रखने वाले एक और शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बैंक डकैती का 350 ग्राम सोना कीमती लगभग 60 लाख रुपए एंव घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

ये आरोपी गिरफ्तार

वहीँ गिरफ्तार आरोपी में छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मयरा थाना इमामगंज जिला गया बिहार

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितोला अंतर्गत दिनांक 11 अगस्त 2025 को में िेउंसस पिदंदबम बैंक में 5 अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती की गई थी जिसमें 14 किलो 800 ग्राम सोने के जेवरात और लगभग 5 लाख रुपए डकैत लूट कर ले गए थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन  प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक  संपत उपाध्याय (भा.पु.से.), स्वयं घटनास्थल पहुचे तथा आरोपियों की पतासाजी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन  प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की उद्घोषणा की गयी थी।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह, एसडीओपी सिहोरा  आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.), डीएसपी क्राईम  उदयभान बागरी, उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल  अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं जिला बल की टीमों का एक विशेष जांच दल गठित किया गया था।दिनांक 11/08/25 को थाना खितौला स्थित इसाफ स्माल फायनेंस बैंक में 5 डकैतो ने प्रवेश कर फायर आर्म्स से भय दिखाकर बैंक में रखा स्वर्ण आभूषण एवं नगद धन राशि की लूट कर डकैती की गई थी। दिनांक 15/07/26 को बैंक डकैती करने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान पिता नरेश पासवान निवासी ग्राम बनाही थाना आमस जिला गया बिहार को गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय में पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर थाना प्रभारी खितौला श्री चद्रकांत झा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला की टीम द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ करने पर डकैती करने के बाद उसके हिस्से में आये स्वर्ण आभूषणों को अपने साथी छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद निवासी ग्राम मयरा थाना इमामगंज जिला गया बिहार की मद्द से धीरे धीरे विक्रय कराना एवं बचा हुआ सोना छोटू मेहतों के पास रखा होना बताया।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी 

वहीँ गठित टीम द्वारा आरोपी सुनील पासवान को साथ लेकर आरोपी सुनील पासवान की निशादेही पर एसडीएफ बिहार की सहायता से आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो पिता राजकुमार प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मयरा को शेरघाटी जिला गया बिहार से पकड़ा गया एवं सघन पूछताछ करने पर स्वीकार करते हुए इस शर्त पर कि उसे आरोपी न बनाया जाये बताया कि लूटे गये धन का बचा हुआ सोना आरोपी सुनील पासवान ने अपने ग्राम बनाही में शिव मंदिर के पास अपने खेत में छिपा कर रखना बताया। आरोपियों निशादेही पर आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो के कब्जे से 350 ग्राम सोने के जेवर कीमती करीबन 60 लाख रुपये, आरोपी सुनील पासवान से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल जप्त करते हुसे आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो की पुलिस रिमांड प्राप्त करते हुये दोनों आरोपियोें को जप्त आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल सहित जबलपुर लाया गया।

उल्लेखनीय भूमिका:डकैटी का सोना बिक्रय करवाने में मद्द करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा हुआ सोना जप्त करने में क्राईम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें