घट यात्रा के साथ इंद्र ध्वज महामंडल विधान और वेदी प्रतिष्ठा का हुआ भव्य शुभारंभ

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :समीपस्थ ग्राम तेवरी में अष्टानिका पर्व के पावन अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री 1008 इंद्र ध्वज महामंडल विधान और वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का भव्य आयोजन सोमवार से आरंभ हो गया ।विधान के प्रथम दिन सोमवार सुबह अत्यंत आकर्षक घट यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाएं सम्मिलित हुए। पूरे मार्ग में जैन ध्वज और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर धारण कर सहभागिता निभाई।पावन कार्यक्रम के अंतर्गत विधान के लिए मुख्य पात्रों का चयन उत्साहपूर्वक किया गया!जिसमें सौधर्म इंद्र पात्र डॉ. जिनेंद्र कुमार जैन,कुबेर इंद्र पात्र सुरेंद्र कुमार, सोनल कुमार जैन,महायज्ञ नायक पात्र प्रमेश कुमार जैन,ध्वजारोहणकर्ता पात्र देवेंद्र कुमार जैन सपरिवार का हुआ!
अष्टानिका पर्व पर विशेष अनुष्ठान
मंदिर सदस्यों ने बताया कि अष्टानिका पर्व 25 नवंबर तक चलेगा! जिसमें प्रतिदिन मंत्रोच्चार, पूजन, अभिषेक और सांस्कृतिक-धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा हो और दूर-दूर से जैन श्रद्धालु तेवरी पहुंचेंगे ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















