शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में आयोजित किया जनजातीय गौरव दिवस समारोह

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – जननायक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड रीठी द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में सीएमसीएलडीपी कक्षा के अंतर्गत गरिमामय कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस, सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और देश की स्वतंत्रता में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केसवाल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके ऐतिहासिक संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज में स्वाभिमान, एकता, सामाजिक जागृति और अधिकारों की चेतना जगाने वाले महान जननायक थे। उनका जीवन आज भी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।इस अवसर पर परामर्शदाता महेश बर्मन अमर बहादुर सिंह सुश्री साक्षी नामदेव एवं अरुण तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता तथा जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार और संघर्ष आज भी सामाजिक एकता, आत्मसम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन परामर्शदाता अरुण तिवारी ने किया। वहीं समापन जगन सिंह मसराम विकासखंड समन्वयक ने उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थी गणपत कोल, पुलकित, माया निषाद, रामसेवक लोधी , मीनू कोल , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बड़गांव से श्यामलाल प्रजापति रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















