नशे की लत धुत विद्युत आपरेटर सोया,दर्जन भर गाँवों मे विद्युत आपूर्ति रही बाधित

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : विद्युत वितरण केंद्र स्लीमनाबाद मे रात्रि के समय ड्यूटी कर रहे विद्युत आपरेटर की मनमानी से विद्युत उपभोक्ता बहुत परेशान हैं!रात मे 3 से 4 घंटे की मनमानी कटौती कि जा रही हैं जिससे ग्रामीण अंचलो मे लोग रात्रि मे सो नहीं पा रहे हैं!ताज़ा मामला रविवार -सोमवार की दरमियानी रात को सामने आया!जब रात मे लोड सेटिंग के नाम पर एक घंटे की कटौती की गईं लेकिन रात मे लगभग 3 से 4 घंटे दर्जन भर गाँवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही!
जिससे बरसात के मौसम लोग सो नहीं पाए ओर परेशान होते रहे!तब रात मे 2 बजे कुछ लोग स्लीमनाबाद विद्युत कार्यालय पहुंचे, जहाँ रात्रि ड्यूटी मे तैनात विद्युत आपरेटर राजेश नामदेव नीद के फरराटे मार रहा था!जब लोगो ने काफ़ी चिल्लाया तब विद्युत आपरेटर उठा ओर बिजली बंद होने का कोई जवाब नहीं दे पाया!लोगो ने विद्युत आपरेटर की जमकर क्लास लगाई! लोगो ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी विद्युत आपरेटर राजेश नामदेव ने शराब पी हुई थी!लाईट बंद होने पर कम से कम 50 बार फोन लगाया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया!तब हम लोग रात्रि मे ही विद्युत कार्यालय आये जहाँ विद्युत आपरेटर मस्त नीद मे सो रहा था!
उसके सोते समय का लोगो ने वीडियो बनाया जो सोमवार सुबह सोशल मीडिया मे वायरल हुआ!लोगो का कहना हैं कि स्लीमनाबाद विद्युत कार्यालय की मनमानी से ग्रामीण अंचलो मे बिजकी व्यवस्था के हाल बदहाल हैं!वर्षा काल मे रात्रि के समय जहरीले जीव जन्तुओं निकलते हैं, जिस कारण रात्रि के अंधेरे मे डर बना रहता हैं!लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी -कर्मचारियों को कोई सरोकार नहीं हैं!

कार्यपालन अभियंता ने जारी किया नोटिस, आज हो सकती हैं कार्रवाई 

स्लीमनाबाद विद्युत वितरण केंद्र के विद्युत आपरेटर राजेश नामदेव का नशे मे धुत होकर ड्यूटी के दौरान सोने का वीडियो सोशल मीडिया मे वायरल होने के बाद कार्यपालन अभियंता ने विद्युत आपरेटर के द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन मे लाफ़रवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे मे जवाब तलब किया हैं!साथ ही स्पष्ठ आदेशित किया हैं कि यदि 24 घंटे मे कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिला तों फिर कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी!

इनका कहना हैं – शैलजा चौहान कार्यपालन अभियंता

विद्युत आपरेटर राजेश नामदेव के द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन पर लाफ़रवाही बरती गईं हैं!
जिस कारण कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं!
24 घंटे मे यदि समाधान कारक जवाब नहीं मिलता तों फिर विद्युत आपरेटर के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें