गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग सौपा ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

भगवान दिन साहू छिंदवाड़ा. परम् पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू की पावन प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने गोपाष्टमी का पर्व मना कर महामहिम राष्ट्रपति जी ,प्रधानमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की । ज्ञापन में बताया कि आज देश भर के 800 जिला केंद्रों पर रैली निकाल कर ज्ञापन सेवा की जा रही है । जिसका उद्देश्य : गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए । शास्त्रों में आता हैं कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का निवास होता हैं । गाय हमारे लिए सदैव ही पूज्यनीय रही हैं । गाय हमारे जीवन में देने का कार्य करती हैं । गाय का दूध मनुष्य जीवन के लिए स्वास्थ्य वर्धक होता हैं ,गोबर कृषि कार्य में उपयोग आता हैं और गौ मूत्र से जीवन उपयोगी दवाई तैयार होती हैं । सन 2019 में जब कोरोना जैसी महामारी आई थी, तब वैज्ञानिकों ने माना कि गाय के सम्पर्क में रहने वाला मनुष्य को कोरोना वायरस से कोई खतरा नहीं है । पहले के काल मे पशुधन से ही आम लोगों की सम्पत्ति का आकलन किया जाता था । पशुधन के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति असम्भव है । समस्त मानव जाति के लिए गाय एक वरदान है । कृपया देश हित में गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की इसके पूर्व सैकड़ों साधकों ने खजरी गौशाला पहुंचकर 850 गायों का वैदिक रूप से पूजा अर्चना कर उन्हें गुड़ ,दलिया ,रोटी और आनाज खिलाया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बाल न्यायालय के ज्यूरी सदस्य नवनीत व्यास ,नरसिंहपुर जिले से आये राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आचार्य रविकांत शास्त्री ,श्री राम गो धाम के राजेश शर्मा ,गो अभियान समिति के गुड्डू भैया ,मनोज शर्मा उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि गणों ने गो सेवा के महत्व से अवगत कराया । ज्ञापन देते समय समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरी गोशाला के संचालक जयराम भाई ,गुरुकुल प्रबंधक डॉ सुशिल सिंह परिहार ,गुरुकुल के प्रभारी सोमनाथ पवार , महिला समिति से डॉ. मीरा पराड़कर ,तिलक सिंह पन्द्राम, सन्तोष साहू,रामकुमार सूर्यवंशी ,योगेश वानखेड़े ,एम आर पराड़कर ,छाया परसाई ,ललिता सूर्यवंशी ,कृष्ण राठौड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें